Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

ऋषभ पंत और टीम के साथ राम जन्मभूमि पहुंचे LSG के मालिक संजीव गोयनका, खिताबी जीत का मांगी दुआ

IPL 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए हैं. LSG का पूरा स्क्वाड राम मंदिर के दर्शन करने पहुंचा, टीम के मालिक संजीव गोयनका ने भी भगवान राम के आगे मत्था टेककर आशीर्वाद लिया. आईपीएल 2025 में लखनऊ की टीम प्लेऑफ में जाने से चूक गई थी.

लखनऊ की टीम का करीब 40 सदस्यीय दल अयोध्या पहुंचा, जहां सभी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. टीम के मालिक संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें उन्हें ऋषभ पंत और लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ देखा जा सकता है.

संजीव गोयनका और ऋषभ पंत समेत पूरे दल ने रामलला के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और टीम की सफलता के लिए प्रार्थना की. दर्शन और पूजा करने के बाद टीम के सदस्यों ने मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया. टीम के सदस्यों ने इस पल को यादगार बनाने के लिए तस्वीरें भी खिंचवाईं.

राम मंदिर ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका अपनी पूरी टीम के साथ यहां दर्शन के लिए पहुंचे थे. टीम के सभी सदस्यों ने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर रामलला का आशीर्वाद लिया.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. लखनऊ सुपर जायंट्स अपना पहला मैच 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेगी. अभी तक BCCI ने टूर्नामेंट के पहले 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है. LSG अपना दूसरा मैच 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलेगी. ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ का तीसरा मैच 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ और चौथा मुकाबला 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के साथ होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp