Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

लखनऊ में BSP की अहम बैठक आज, मायावती करेंगी चुनावी तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ। वर्ष 2027 के चुनाव के लिए बसपा भी अब अपने अभियान को गति देने जा रही है। पार्टी सुप्रीमाे ने मंगलवार को संगठन की अहम बैठक बुलाई है। बैठक में चुनाव की तैयारी के लिए दिए लक्ष्यों की प्रगति की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही विरोधी दलों की तैयारी का उत्तर देने के लिए रणनीति समझाई जाएगी।

पिछले तीन चुनावों से कमजोर प्रदर्शन कर बसपा इस बार फिर सोशल इंजीनियरिंग की रणनीति पर काम कर रही है। इसके साथ ही वह भाजपा और सपा से अनुसूचित जाति के अपने कैडर वोट को सुरक्षित रखने के लिए भी पसीना बहा रही है। मंगलवार को होने वाली बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारियों के साथ जिला कमेटियों के सभी पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है।

बसपा सुप्रीमो खुद सभी जिलों में बूथ समितियों के गठन से लेकर अन्य लक्ष्यों की जानकारी लेंगी। बैठक में 15 अप्रैल को डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती पर आयोजनों के माध्यम से बसपा के पक्ष में माहौल बनाने को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp