Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट हादसा: 20 मिनट तक फंसी रही महिला, बिगड़ी तबीयत

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हिमालय प्राईड सोसायटी में एक महिला लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसी रही। लिफ्ट में फंसी होने के कारण महिला की हालत खराब हो गई।

सोसायटी के एओए सचिव मयंक मिश्रा ने बताया कि सोसायटी में आए दिन लिफ्ट खराब हो रही है। रामनवमी के दिन 10 बच्चों सहित 12 लोग लिफ्ट में करीब 45 मिनट तक फंसे रहे थे।फंस गए थे। सोमवार को भी एक महिला लिफ्ट में फंस गई।

गर्मी के कारण बिगड़ी हालत

जिन्हें 20 मिनट बाद रेस्क्यू करके निकला गया। गर्मी के कारण महिला की हालत खराब हो गई। घटना के बाद सोसायटी के लोगो में आक्रोश है। निवासियों ने नाराजगी जताते हुए मामले की शिकायत रखरखाव प्रबंधन के कर्मचारियों से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp