IPL के 70 मैचों का शेड्यूल हुआ जारी, नोट कर लीजिए कब-कहां होंगे मुकाबले?
IPL 2026 का पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है. टूर्नामेंट का रोमांच 28 मार्च से शुरू हो रहा है, जहां सबसे पहला मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. गत चैंपियन RCB के मैच से सीजन का आगाज होगा. चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर मुंबई इंडियंस और राजस्थान, हैदराबाद की टीमें एक और ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगी.
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम एक नई और सबसे अनोखी जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी. संजू सैमसन से लेकर विराट कोहली, फिन एलन और भारत के कई युवाओं पर इस बार सबकी नजरें टिकी होंगी. मगर यह टूर्नामेंट आखिर चलेगा कब तक. यहां जान लीजिए IPL 2026 से जुड़ी सारी डिटेल्स.
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026?
BCCI ने पहले चरण में 28 मार्च से 12 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी किया था. वहीं दूसरे चरण में 13 अप्रैल से 24 मई तक का शेड्यूल जारी किया है. लीग स्टेज में कुल 70 मैच खेले जाएंगे, लेकिन 24 मई टूर्नामेंट के समापन की तारीख नहीं है. बताया जा रहा है कि फाइनल 31 मई को खेला जाएगा, लेकिन BCCI ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है. वहीं प्लेऑफ मैचों का वेन्यू अभी घोषित नहीं हुआ है.
IPL 2026 का फॉर्मेट
आईपीएल 2026 डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें प्रत्येक टीम एक-दूसरे से कम से कम 2 बार भिड़ेगी, जिनमें एक घरेलू मैदान और एक बाहरी मैदान पर खेला जाएगा. लीग स्टेज में सभी टीमों को 14 मैच खेलने हैं. जिस दिन 2 मैच होंगे, तब दिन के समय होने वाला मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. वहीं शाम के मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे.
IPL 2026 के मैच कहां लाइव देखें?
IPL 2026 के मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क करेगा. वहीं मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
IPL 2026 लीग स्टेज का पूरा शेड्यूल
| मैच | तारीख | मुकाबला | वेन्यू |
| 1 | 28 मार्च | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद | बेंगलुरु |
| 2 | 29 मार्च | मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स | मुंबई |
| 3 | 30 मार्च | राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स | गुवाहाटी |
| 4 | 31 मार्च | पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटन्स | न्यू चंडीगढ़ |
| 5 | 01 अप्रैल | लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स | लखनऊ |
| 6 | 02 अप्रैल | कोलकाता नाइटराइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद | कोलकाता |
| 7 | 03 अप्रैल | चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स | चेन्नई |
| 8 | 04 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस | दिल्ली |
| 9 | 04 अप्रैल | गुजरात टाइटन्स vs राजस्थान रॉयल्स | अहमदाबाद |
| 10 | 05 अप्रैल | सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स | हैदराबाद |
| 11 | 05 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स | बेंगलुरु |
| 12 | 06 अप्रैल | कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स | कोलकाता |
| 13 | 07 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस | गुवाहाटी |
| 14 | 08 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटन्स | दिल्ली |
| 15 | 09 अप्रैल | कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ | कोलकाता |
| 16 | 10 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | गुवाहाटी |
| 17 | 11 अप्रैल | पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद | न्यू चंडीगढ़ |
| 18 | 11 अप्रैल | चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स | चेन्नई |
| 19 | 12 अप्रैल | लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटन्स | लखनऊ |
| 20 | 12 अप्रैल | मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | मुंबई |
| 21 | 13 अप्रैल | सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स | हैदराबाद |
| 22 | 14 अप्रैल | चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स | चेन्नई |
| 23 | 15 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs लखनऊ सुपर जायंट्स | बेंगलुरु |
| 24 | 16 अप्रैल | मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स | मुंबई |
| 25 | 17 अप्रैल | गुजरात टाइटन्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स | अहमदाबाद |
| 26 | 18 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स | बेंगलुरु |
| 27 | 18 अप्रैल | सनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स | हैदराबाद |
| 28 | 19 अप्रैल | कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स | कोलकाता |
| 29 | 19 अप्रैल | पंजाब किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स | न्यू चंडीगढ़ |
| 30 | 20 अप्रैल | गुजरात टाइटन्स vs मुंबई इंडियंस | अहमदाबाद |
| 31 | 21 अप्रैल | सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स | हैदराबाद |
| 32 | 22 अप्रैल | लखनऊ सुपर जायंट्स vs राजस्थान रॉयल्स | लखनऊ |
| 33 | 23 अप्रैल | मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई |
| 34 | 24 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात टाइटन्स | बेंगलुरु |
| 35 | 25 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्स | दिल्ली |
| 36 | 25 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद | जयपुर |
| 37 | 26 अप्रैल | गुजरात टाइटन्स vs चेन्नई सुपर किंग्स | अहमदाबाद |
| 38 | 26 अप्रैल | लखनऊ vs कोलकाता नाइट राइडर्स | लखनऊ |
| 39 | 27 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | दिल्ली |
| 40 | 28 अप्रैल | पंजाब किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स | न्यू चंडीगढ़ |
| 41 | 29 अप्रैल | मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद | मुंबई |
| 42 | 30 अप्रैल | गुजरात टाइटन्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | अहमदाबाद |
| 43 | 01 मई | राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स | जयपुर |
| 44 | 02 मई | चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस | चेन्नई |
| 45 | 03 मई | हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स | हैदराबाद |
| 46 | 03 मई | गुजरात टाइटन्स vs पंजाब किंग्स | अहमदाबाद |
| 47 | 04 मई | मुंबई इंडियंस vs लखनऊ सुपर जायंट्स | मुंबई |
| 48 | 05 मई | दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स | दिल्ली |
| 49 | 06 मई | सनराइजर्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स | हैदराबाद |
| 50 | 07 मई | लखनऊ सुपर जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | लखनऊ |
| 51 | 08 मई | दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स | दिल्ली |
| 52 | 09 मई | राजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटन्स | जयपुर |
| 53 | 10 मई | चेन्नई सुपर किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स | चेन्नई |
| 54 | 10 मई | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस | रायपुर |
| 55 | 11 मई | पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स | धर्मशाला |
| 56 | 12 मई | गुजरात टाइटन्स vs सनराइजर्स हैदराबाद | अहमदाबाद |
| 57 | 13 मई | बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स | रायपुर |
| 58 | 14 मई | पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस | धर्मशाला |
| 59 | 15 मई | लखनऊ सुपर जायंट्स vs चेन्नई सुपर किंग्स | लखनऊ |
| 60 | 16 मई | कोलकाता नाइट राइडर्स vs गुजरात टाइटन्स | कोलकाता |
| 61 | 17 मई | पंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | धर्मशाला |
| 62 | 17 मई | दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स | दिल्ली |
| 63 | 18 मई | चेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद | चेन्नई |
| 64 | 19 मई | राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स | जयपुर |
| 65 | 20 मई | कोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियंस | कोलकाता |
| 66 | 21 मई | चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटन्स | चेन्नई |
| 67 | 22 मई | सनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | हैदराबाद |
| 68 | 23 मई | लखनऊ सुपर जायंट्स vs पंजाब किंग्स | लखनऊ |
| 69 | 24 मई | मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स | मुंबई |
| 70 | 24 मई 2026 | कोलकाता नाइट राइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्स | कोलकाता |
