Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

वो 8 धुरंधर खिलाड़ी, जिन्हें बीसीसीआई ने आईपीएल में किया बैन, लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारतीय प्लेयर शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन शनिवार, 28 मार्च को शुरू हो रहा है. पहले मैच में, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगे. उससे पहले इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट ने क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग से अपना नाम वापस लेकर सबको हैरान कर दिया.

उनके इस फैसले के कारण अब उन पर दो साल का बैन लग सकता है. आईपीएल के नियमों के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी ऑक्शन के बाद अपना नाम वापस लेता है तो उसको अगले दो आईपीएल में नहीं खेलने दिया जाएगा. इससे पहले उनके ही देश के खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने भी ऐसा ही किया था. तब BCCI ने उन पर दो साल का बैन लगाया था. डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में 2 करोड़ में साइन किया था.

बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई खिलाड़ियों को आईपीएल से बैन किया जा चुका है. वैसे तो पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर लीग में भाग लेने पर बैन है ही, लेकिन दूसरे देशों के खिलाड़ियों को भी बैन किया गया है. जिसमें तीन भारतीय खिलाड़ी भी शामिल है. आइए उन आठ खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं.

IPL से बैन किए गए 8 खिलाड़ी

प्रवीण तांबे: प्रवीण तांबे भारत के एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह कहावत सच साबित कर दी है कि “उम्र तो बस एक नंबर है”. उन्होंने 41 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL में डेब्यू किया था. उन्होंने 2013 से 2016 तक IPL में खेला. इस दौरान, उन्होंने 33 मैच खेले और 7.75 की इकॉनमी रेट से 28 विकेट लिए. हालांकि, BCCI ने उन्हें बिना पहले से अनुमति लिए दूसरे देशों में फ्रेंचाइजी क्रिकेट में हिस्सा लेने के कारण IPL में खेलने से बैन कर दिया.

स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया): ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ मार्च 2018 में न्यूजीलैंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच के दौरान बॉल-टैम्परिंग विवाद में फंस गए थे. इस घटना के बाद, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ पर एक साल का बैन लगा दिया, जिसके कारण उन्हें IPL से भी बैन कर दिया गया.

ल्यूक पोमर्सबैक: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ल्यूक पोमर्सबैक पर एक अमेरिकी महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था. इससे IPL के दौरान एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. यह घटना दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ एक मैच के बाद एक होटल में हुई थी. उस समय ल्यूक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे थे. इस घटना के कारण, फ्रेंचाइजी ने ल्यूक को टूर्नामेंट के बाकी मैचों से सस्पेंड कर दिया.

रवींद्र जडेजा: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को 2010 में IPL से एक साल के लिए बैन कर दिया गया था. कॉन्ट्रैक्ट की नीतियों का उल्लंघन करने के कारण रवींद्र जडेजा को इस सीजन से बैन किया गया था. जडेजा की गलती ये थी कि उन्होंने ने उस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के साथ करार किया था, लेकिन वो मुंबई इंडियंस के साथ भी कॉन्ट्रैक्ट पर बातचीत करने की कोशिश कर रहे थे.

हैरी ब्रूक: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक को IPL 2025 से हटने की वजह से दो साल के लिए बैन कर दिया गया है. BCCI के नए नियम के अनुसार, ब्रूक को अगले दो साल तक IPL की नीलामी में हिस्सा लेने से बैन कर दिया गया है, क्योंकि उन्होंने सीजन में आखिरी मिनट पर हिस्सा लेने से मना कर दिया था.

हरभजन सिंह: 2008 में IPL के पहले सीजन में, किंग्स XI पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच एक मैच के बाद हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था. इस घटना के बाद, हरभजन को पूरे सीजन के लिए बैन कर दिया गया था.

डेविड वॉर्नर: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर को भी स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर बॉल-टैम्परिंग विवाद में शामिल होने के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बैन कर दिया था. इसके चलते, वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2018 का पूरा IPL सीजन नहीं खेल पाए थे.

मोहम्मद आसिफ: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक थे. 2008 के IPL में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए ग्लेन मैकग्रा के साथ उनका प्रदर्शन शानदार रहा था. हालांकि, पाकिस्तान के इस पूर्व तेज गेंदबाज पर तब विवाद खड़ा हो गया, जब उन्हें ड्रग्स का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया. इसके परिणामस्वरूप, उन्हें IPL से एक साल के लिए बैन कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp