Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

दिल्ली: नरेला में ऑरा कार में ड्राइवर और प्लंबर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नई दिल्ली: बाहरी उत्तरी दिल्ली में नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक कार से दो लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

पुलिस के मुताबिक सड़क किनारे नाले के पास सफेद रंग की ऑरा कार (UP-27 CT-7719) खड़ी मिली. जिसके शीशे बंद थे और गाड़ी लॉक नहीं थी. जब पुलिस ने कार की जांच की तो अंदर दो लोग बैठे मिले और गाड़ी के भीतर से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे अंदेशा है कि दोनों की मौत कुछ समय पहले हो चुकी थी.

मृतकों की पहचान 42 वर्षीय विकास, निवासी अंबेडकर कॉलोनी खेड़ा खुर्द, और 36 वर्षीय बिजेंद्र उर्फ भोला, निवासी गली नंबर-2 अंबेडकर कॉलोनी खेड़ा खुर्द के रूप में हुई है. विकास पेशे से ड्राइवर था और ड्राइविंग सीट पर बैठा मिला, जबकि बिजेंद्र पेशे से प्लंबर था और कार की पिछली सीट पर पाया गया.

जांच में जुटी पुलिस

कार के अंदर तीन शराब के पाउच भी मिले, जिनमें से दो सील बंद और एक खुला हुआ था. स्थानीय जांच और सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि यह कार पिछले दिन दोपहर करीब दो बजे से उसी स्थान पर खड़ी थी और उसके बाद किसी को गाड़ी में आते-जाते नहीं देखा गया.

मौके पर क्राइम टीम को बुलाकर जांच कराई गई और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार शवों पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं. प्रारंभिक जांच में बंद कार में दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है. हालांकि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

टैक्सी यूनियन के प्रेसिडेंट ने की निष्पक्ष जांच की मांग

IFAT टैक्सी यूनियन के प्रेसिडेंट, सुमीत भारद्वाज ने कहा,

“मुझे एक टैक्सी ड्राइवर का फोन आया, जिसने कहा, ‘प्रेसिडेंट सर, खेड़ा खुर्द गांव के पास खेड़ा रोड पर इस जगह पर एक ड्राइवर संदिग्ध हालत में पड़ा है। उसके मुंह और नाक से खून आ रहा था।’ यह UP-27 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक टैक्सी थी, हालांकि मुझे पूरा नंबर याद नहीं है…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp