Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

39 अधिकारियों का हुआ तबादला, किन्हें कौन-सी जिम्मेदारी मिली?, दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 39 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में सचिव स्तर के आईएएस (IAS) अधिकारियों के साथ-साथ अन्य अधिकारी भी शामिल हैं।

प्रमुख तबादले और नई जिम्मेदारियां

इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं-

  1. पांडुरंग पोल (2004 बैच): शिक्षा सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  2. विजय कुमार बिधूड़ी (2005 बैच): अभी तक नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे, अब शहरी विकास सचिव का पद संभालेंगे।
  3. प्रशांत गोयल (आईएएस 1993): वित्त आयुक्त थे, को अतिरिक्त मुख्य सचिव (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति) और दिल्ली वित्त निगम के मुख्य प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  4. संदीप कुमार (आईएएस 1997): प्रमुख सचिव (सतर्कता) थे, अब दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष का कार्यभार भी संभालेंगे।
  5. नीरज सेमल (आईएएस 2003): सचिव (राजस्व)-सह-मंडलायुक्त थे, अब सचिव (ऊर्जा) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अधिकारियों के कैडर और पद

इस फेरबदल में 22 एजीएमयूटी कैडर (अरुणाचल, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) के आईएएस अधिकारी और 17 दानिक्स कैडर (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव, एवं दादरा और नगर हवेली सिविल सेवा) के अधिकारी शामिल हैं।

कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को विभिन्न विभागों के सचिव के पदों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं। वहीं, स्थानांतरित किए गए अधिकांश दानिक्स अधिकारियों को जिलों में अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) और उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) जैसे पदों पर नियुक्त किया गया है।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp