Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

डेंगू नियंत्रण के लिए फॉगिंग अभियान जल्द शुरू करने के दिए आदेश, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

राजधानी दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक इमरजेंसी बैठक बुलाई। इस बैठक में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने फॉगिंग अभियान को तय समय से पहले शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि अब तक लगभग 5 लाख घरों में फॉगिंग की जा चुकी है। साथ ही 71 हजार घरों में मच्छर के लार्वा पाए जाने पर उसे नष्ट किया गया है। इसके अतिरिक्त, बायोलॉजिकल कंट्रोल के तहत 279 स्थानों पर लार्वीवोरस मछलियां छोड़ी गई हैं ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेंगू के मच्छर या उसके लार्वा पाए जाने पर चालान से पहले कम से कम दो बार चेतावनी दी जाए। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के बिना डेंगू जैसी बीमारी पर विजय पाना संभव नहीं है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि आवश्यक दवा और उपकरणों की कोई कमी न हो।

स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि 16 जुलाई 2025 तक दिल्ली में डेंगू के कुल 246 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। मानसून के जल्दी आने और रुक-रुक कर हो रही बारिश को मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल माहौल माना जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य विशेषज्ञों में चिंता बढ़ गई है। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और मच्छरों के प्रजनन को रोकने के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार के कदम

1. फॉगिंग और स्प्रेइंग: मच्छरों को मारने के लिए फॉगिंग और कीटनाशकों का छिड़काव

2. जागरूकता अभियान: लोगों को डेंगू के लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान

3. निरीक्षण: घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में मच्छरों के प्रजनन की जांच

4. अस्पतालों में तैयारी: सरकारी अस्पतालों को डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए तैयार रहने के निर्देश

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp