Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

स्मार्ट मीटर पर नई गाइडलाइन: बिजली कटौती को लेकर मिली बड़ी राहत

मथुरा। स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार उठ रहे सवालों और उपभोक्ताओं की नाराजगी के बीच बिजली विभाग ने अब इसके फायदे गिनाकर लोगों को भरोसे में लेने की कोशिश तेज कर दी है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए कई सुविधाओं और रियायतों का दावा किया गया है।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को रिझाने की तेज की कवायद

चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग ने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को प्रीपेड बिल रिचार्ज पर निर्धारित बिजली दरों में दो प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। साथ ही बैलेंस कम होने, समाप्त होने और भुगतान संबंधी जानकारी नियमित एसएमएस अलर्ट के जरिए भेजी जाएगी।

बैलेंस खत्म होने के बाद भी तीन दिन तक बिजली आपूर्ति जारी रहेगी

नया स्मार्ट मीटर लगने के बाद शुरुआती 30 दिनों तक और बैलेंस खत्म होने के बाद भी तीन दिन तक बिजली आपूर्ति जारी रहेगी, ताकि उपभोक्ताओं को असुविधा न हो।

इतना ही नहीं शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक, रविवार और सरकारी अवकाश के दिनों में बैलेंस समाप्त होने पर भी आपूर्ति बंद नहीं की जाएगी। पुराने बकाया बिलों के भुगतान के लिए किस्तों की सुविधा भी देने की बात कही गई है। इसमें हर रिचार्ज पर 10 से 25 प्रतिशत तक समायोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp