Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

सलमान के साथ रोमांस करेंगी लेडी सुपरस्टार नयनतारा, फिर होगा शाहरुख की जवान जैसा धमाका!

हैदराबाद: सलमान खान ने बीते सोमवार, 30 मार्च को अपनी नए प्रोजेक्ट का एलान किया था. उन्होंने खुलासा किया कि वह अपनी आगामी फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड-विनिंग फिल्ममेकर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू से हाथ मिलाया है. वहीं, अब मेकर्स ने फिल्म की लीड हीरोइन के चेहरे से पर्दा हटाया है.

31 मार्च को श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स ने इंस्टाग्राम पर #SVC63 से जुड़ा एक अपडेट दिया. प्रोडक्शन हाउस ने खुलासा किया कि उनकी आगामी फिल्म #SVC63 में साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा लीड एक्ट्रेस होगी.

हाउस ने सलमान खान के साथ नयनतारा की एक ज्वाइंट पोस्टर शेयर किया है, जिस पर लिखा है, ‘वेलकम ऑन बोर्ड.’ इस पोस्ट को उन्होंने कैप्शन दिया है, ‘द क्वीन आ रही हैं. वर्सटैलिटी और एक्सीलेंस की मिसाल नयनतारा सलमान खान वामशी पेडिपल्ली की फिल्म से जुड़ रही हैं. यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि आप किसी बहुत खास चीज के लिए मेरे साथ हैं जो चल रही है.’

सोमवार को श्री वेंकटेश्वर क्रिएशनंस ने वामशी और सलमान खान की फिल्म के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने शूटिंग के बारे में अपडेट देते हुए लिखा, ‘सलमान खान, एक ऐसा नाम जिसने दुनिया भर के दर्शकों को जश्न के अनगिनत पल दिए हैं. अब SVC63 के लिए हमारे अपने, सबसे प्यारे ब्लॉकबस्टर फिल्ममेकर वामशी पेडिपल्ली के साथ हाथ मिलाया है. सलमान खान वामशी पेडिपल्ली फिल्म इस अप्रैल में फ्लोर पर जाएगी… जो शानदार होगे.’

बता दें, एक्टर सलमान खान, नेशनल अवॉर्ड-विनिंग डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली और लीडिंग प्रोड्यूसर दिल राजू पहली बार साथ काम कर रहे हैं. उम्मीद है कि ये तिकड़ी एक जबरदस्त एक्शन ड्रामा लेकर आएगी. इस अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 में शुरू होगी. प्रोजेक्ट के बारे में और डिटेल्स जल्द ही सामने आने की उम्मीद है.

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी वॉर ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि’ में व्यस्त है. इस फिल्म का टाइटल पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था. लेकिन इसे बाद में बदलकर मातृभूमि कर दिया गया. इस फिल्म को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रही है. इस प्रोजेक्ट में चित्रांगदा सिंह भी लीडिंग लेडी हैं. पहले फिल्म की रिलीज डे 17 अप्रैल थी, लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म इस डेट को रिलीज नहीं होगी. फिलहाल फैंस को ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट का इंतजार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp