Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना, AAP MLA चैतर बसावा की गिरफ्तारी विसावदर हार की बौखलाहट

Arvind Kejriwal On AAP MLA Chaitar Vasava Arrested: गुजरात में आप विधायक चैतर बसावा की गिरफ्तार को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी (BJP) को निशाने पर लिया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत गुजरात प्रभारी गोपाल राय, आप गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी और गुजरात आप के सह प्रभारी दुर्गेश पाठक ने भाजपा करारा हमला किया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि यह गुजरात में क्या हो रहा है? लोकतंत्र पूरी तरह से खतरे में है। चैतर भाई बसावा की गिरफ्तारी सिर्फ एक व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं है। अगर एक विधायक को आदिवासियों की आवाज उठाने के लिए दबाया जा रहा है, तो यह भाजपा सरकार की आदिवासी विरोधी नीति को दर्शाता है।

आप विधायक चैतर बसावा की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा- गुजरात में AAP विधायक @Chaitar_Vasava को BJP ने गिरफ़्तार कर लिया। विसावदर उपचुनाव में AAP के हाथों हार के बाद BJP बौखलाई हुई है। अगर उन्हें लगता है कि इस तरह की गिरफ़्तारियों से AAP डर जाएगी, तो ये उनकी सबसे बड़ी भूल है। गुजरात के लोग अब BJP के कुशासन, BJP की गुंडागर्दी और तानाशाही से परेशान हो चुके हैं, बीजेपी को अब गुजरात की जनता जवाब देगी।

जबकि गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने कहा कि गुजरात में आप विधायक चैतर बसावा की गिरफ़्तारी शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि विसावदर उपचुनाव में हार से बीजेपी तिलमिलाई हुई है। गुजरात की जनता बीजेपी के दमन, गुंडागर्दी और तानाशाही से तंग आ चुकी है। अब जनता इसका करारा जवाब देगी। आप गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी ने कहा कि चैतर भाई बसावा आदिवासी समाज के मुद्दों को बहुत मजबूती से उठाते हैं। उन्होंने भाजपा के मंत्रियों द्वारा मनरेगा योजना में गरीब आदिवासियों के करोड़ों-करोड़ों रुपये की हेराफेरी का मुद्दा उठाया और उन मंत्रियों के बेटों को जेल में डलवाया।

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल डेडियापाडा तालुका पंचायत कार्यालय में आयोजित ATVT संकलन समिति की बैठक में विवाद तब शुरू हुआ, जब विधायक चैतर वसावा ने व्यापारी अक्षय जैन सहित छह सदस्यों को समिति में शामिल करने और उनके कामों को मंजूरी देने पर सवाल उठाए।

चैतर ने दावा किया कि कमेटी में इन 6 सदस्यों के चयन को लेकर विरोध हुआ था और चुने हुए सदस्य ही कमेटी में रहे इस बात को लेकर चर्चा शुरू हुई थी। और बारिश के मौसम को देखते हुए दो हफ्ते तक कोई आयोजन न करने का फैसला लिया गया था। इसके बावजूद तालुका पंचायत प्रमुख संजय वसावा ने कहा कि ये कमिटी के सदस्य है, हमने तय किया है। इनके काम किए जाएंगे और मीटिंग भी होगी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस तेज हो गई जो कथित तौर पर हाथापाई तक पहुंच गई।

चैतर के समर्थकों और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी का आरोप है कि चैतर के साथ हाथापाई की गई है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उनकी शिकायत न सुनकर उनके खिलाफ ही शिकायत दर्ज कर ली।  पुलिस और प्रशासन ने बीजेपी के साथ मिलकर लोकतंत्र की हत्या की है। चैतर को उनके वकील से नहीं मिलने दिया गया। ईशुदान गढ़वी ने डीजीपी से अपील करते हुए कहा कि चैतर पर हमला करने वालों के खिलाफ एफआईआर हो और चैतर को मुक्त किया जाए।

NEWS SOURCE Credit :lalluram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp