Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, बुर्का पहन घर में घुसा तौफीक, 5वीं मंजिल से नेहा को दे दिया धक्का

दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में तौफीक नाम के एक युवक ने नेहा नाम की लड़की को छत से नीचे फेंक दिया। यह घटना पांचवीं मंजिल पर हुई। नेहा को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। नेहा के पिता ने आरोप लगाया है कि तौफीक बुर्का पहनकर उनके घर में घुसा था और उसने उनके साथ भी हाथापाई की। परिवार का कहना है कि नेहा पहले तौफीक को राखी बांधती थी, लेकिन बाद में उसने उससे बात करना बंद कर दिया। इसके बावजूद तौफीक उसे परेशान कर रहा था और धमकी भी दे रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुरादाबाद का रहने वाला आरोपी तौफीक फिलहाल फरार है।

नेहा को शादी के लिए परेशान कर रहा था

पुलिस इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में लगी है। नेहा के पिता ने बताया कि तौफीक बुर्का पहनकर आया था। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने उन्हें धक्का दे दिया और फिर नेहा को भी धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गई। इस घटना के बाद से इलाके में मातम छाया हुआ है। नेहा की बहन ने बताया कि तौफीक पिछले एक महीने से नेहा को शादी के लिए परेशान कर रहा था।

‘धक्का देने से पहले दबाया लड़की का गला’

नेहा के पिता के मुताबिक तौफीक बुर्का पहनकर आया था और जब छत पर लड़की पानी की टकीं देखने गयी थी। छत पर वो पहले से मौजूद था, जब लड़की छत पर पहुंची तो वह वहां नेहा से लड़ाई करने लगा था। जब काफी देर तक लड़की छत से नीचे नहीं आई तो पिता छत पर पहुंचे उन्होंने देखा की तौफीक उनकी लड़की का गला दबा रहा है, जब उन्होंने बीच बचाव किया तो तौफीक ने उनकी बेटी और उनको धकेल कर नीचे भाग गया। फिलहाल दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी तौफीक को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

तीनों बहनें तौफीक को राखी बांधती थीं

नेहा की बहन ने CCTV कैमरे की फुटेज देखने के बाद बताया कि तौफीक उनके घर आया था। उन्होंने यह भी बताया कि तीनों बहनें उसे राखी बांधती थीं। नेहा ने कुछ दिन पहले अपनी मां को बताया था कि तौफीक उसे परेशान कर रहा है। नेहा की बहन ने कहा, “एक महीने से तौफीक मेरी बहन को परेशान कर रहा था और शादी करने का दबाव बना रहा था। मेरी बहन ने मना कर दिया। वो ऐसा करेगा हमने सोचा भी नहीं था।”

NEWS SOURCE Credit :lalluram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp