जानें क्या है पूरा प्लान?, ‘जल्द बनाएंगे दिलवालों की दिल्ली’, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

Rekha Gupta On Delhi Development: हम जल्द ही ‘दिल वालों की दिल्ली’ (Dilwalon ki Delhi) बनाएंगे। इस दिल वालों की दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी साफ-सुथरी रहेगी। यहां अंतरराष्ट्रीय़ की सुविधाएं मिलेंगी। यमुना नदी शुद्ध होकर कलकल कर बहेंगी। शहर पूरी तरह हरियाली से परिपूर्ण होगी। यहां आने वाले लोग इसकी खूबसूरती और स्वच्छता में खो जाएंगे। ये बड़ा ऐलान दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शनिवार को किया l
दरअसल राजधानी में एक बुक लॉन्च समारोह में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि वह राजधानी को एक सच्चे ‘दिलवालों की दिल्ली’ में बदलने की कल्पना करती हैं। जहां दिल्ली साफ-सुथरी हो, यमुना नदी शुद्ध और शांत हो, और शहर हरियाली से भरपूर हो। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस विजन को हासिल करने के लिए कुछ केंद्रित और प्रभावी उपाय करने की आवश्यकता होगी।
दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त ने सभी से अपने आंगल में पेड़ लगाने की अपील की
इस अवसर पर दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त रॉबिन हिबू ने भी स्वच्छता और पर्यावरण को लेकर लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए हर व्यक्ति को अपने आंगन से शुरुआत करनी होगी। एक पौधा लगाइए, उसे खाद-पानी दीजिए, प्यार दीजिए और घर की गंदगी को इधर-उधर मत फेंकिए।
NEWS SOURCE Credit :lalluram