Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में अतिक्रमण और कालोनियों की समस्या

दादरी (ग्रेटर नोएडा)। बादलपुर क्षेत्र से होकर गुजरने वाली एनएच 34 के दोनों तरफ अवैध कालोनियों का मकड़जाल बन गया है। सैकड़ों वैध कालोनी बस चुकी है, और कालोनी काटने का कार्य लगातार जारी है।

कभी कभार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अपने अधिसूचित क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए जाने की छोटी मोटी कार्रवाई कर खानापूर्ति कर लेती है।

बता दें कि लाल कुआं से लेकर धूममानिकपुर तक एनएच 34 सड़क के दोनों तरफ औद्योगिक क्षेत्र बसा है। जिसमें बाहर से आए लाखों लोग काम करते हैं। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा के नजदीक होने के कारण बाहरी लोगों के लिए यहीं कालोनी विकसित हो गई।

इससे आसपास के जमीन का रेट मंहगा हो गया। आसपास खाली जमीन पर कालोनी काट दी, लेकिन सुविधाएं विकसित करने के मामले में हाथ पीछे खींच लिया। आज अवैध कालोनियों में सड़क, पानी निकासी, शुद्ध पेयजल, बिजली आदि की परेशानियों से यहां के परिवारों को रोज दो चार होना पड़ रहा है।

यहां बसी है अवैध कालोनी

छपरौला, अच्छेजा, हाथीपुर खेड़ा, धूम मानिकपुर, सादोपुर, रेलवे लाइन के सहारे यह क्षेत्र ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण अधिसूचित क्षेत्र में आता है। सड़क के दूसरी तरफ ग्राम सभा है, जिसका विकास ग्राम प्रधान के द्बारा होता है। वहां पर अवैध कालोनी काटी गई है। गिरधरपुर, दुजाना, कुडीखेड़ा, बादलपुर, महावड़, बवावड़ शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp