नोएडा में धोखा, दुष्कर्म और ठगी का मामला: आरोपी फरार, पुलिसकर्मी सस्पेंड
नोएडा। फेज तीन थाना क्षेत्र में एक युवती को धर्म बदलकर प्रेम जाल फंसाकर और रकम ऐंठने के मामले में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने केस में धर्म परिवर्तन और एससी-एसटी एक्ट की धारा नहीं लगाने पर फेज तीन थाना प्रभारी पुनीत सिंह और जांच अधिकारी प्रीति गुप्ता को निलंबित कर दिया है।
सुसंगत धाराओं का समावेश नही होने के कारण डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का स्पष्टीकरण व एसीपी-1 सेंट्रल नोएडा उमेश यादव की प्रारंभिक जांच संस्थित की गई है। एसीपी-1 सेंट्रल नोएडा, थाना प्रभारी फेज तीन और विवेचक की जांच एडीसीपी नोएडा के सुपुर्द की गई है।
