Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी और बारिश से गर्मी से राहत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूल भरी आंधी के साथ गरज-चमक और मूसलाधार बारिश ने लोगों को तीखी गर्मी से राहत पहुंचाई, लेकिन शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।

करीब 6 बजे शुरू हुई बूंदाबांदी लगभग 45 मिनट तक चली, जिस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और धूल उड़ने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को इसका कारण बताया है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश और तेज हवाओं ने तापमान में अचानक गिरावट लाई, जिससे गर्मी से परेशान लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

मौसम विभाग का येलो अलर्ट

गुरुवार और शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। दोनों दिनों गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट का अनुमान है।

नोएडा में भी बारिश की चेतावनी

नोएडा सहित आसपास के इलाकों में भी येलो अलर्ट जारी है। बुधवार की आंधी-बारिश से सेक्टर 62, 18, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सेक्टर-71 और 75 जैसे कई क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। तेज हवाओं से पेड़ों की टहनियां टूटने और केबल फाल्ट की वजह से बिजली विभाग की टीमें तुरंत सक्रिय हुईं।

मौसम विभाग का कहना है कि एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान में करीब तीन और न्यूनतम में दो डिग्री सेल्सियस की कमी बनी रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp