Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

नोएडा में गैस संकट का असर: सिलेंडर को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा

नोएडा: राजधानी दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर अजीब स्थिति बनी हुई है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गैस किल्लत के कारण लोगों को गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है।

वहीं इस बीच ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा से एक गजब ही मामला सामने आया है। यहां रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत अब घरेलू कलह का कारण बन रही है। भुन्नातगा गांव में रसोई गैस सिलेंडर की कमी ने घर में झगड़े का रूप ले लिया। गैस सिलिंडर खत्म हो जाने और पति के नया सिलिंडर न लाने से गुस्साई पत्नी ने पति को छोड़ मायके चली गई।

मामला जानिए

दरअसल, रबूपुरा के भुन्नातगा गांव में सोमवार को एक परिवार में रसोई गैस सिलिंडर की गैस खत्म हो गया। इसका उलहाना देकर एक महिला अपने पति को छोड़ दिया और मायके चली गई। एक सप्ताह पूर्व एलपीजी सिलिंडर की गैस खत्म होने पर महिला लकड़ी व उपले जलाकर खाना बना रही थी।

आरोप जानिए

आरोप है कि पति गैस सिलिंडर लाने में लापरवाही कर रहा था और रोज मजदूरी के लिए निकल जाता था। इससे नाराज होकर महिला ने ससुराल छोड़ दिया। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। भुन्नातगा गांव का रहने वाला विनेश, रबूपुरा में एक बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर की दुकान पर ट्रैक्टर चालक हैं। 7 साल पहले उनकी शादी हुई थी। दंपत्ति के दो बच्चे हैं। लगभग एक हफ्ते पहले उनके घर रसोई गैस खत्म हो गई थी। इस दौरान वह कई दिनों तक गैस एजेंसी पर गया, लेकिन गैस की कमी से उसे सिलिंडर नहीं मिल पाया। इसी मुद्दे पर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हो गया।

पत्नी ने क्या कहा?

बताया जाता है कि इसी क्रम में पत्नी ने कहा कि गैस सिलिंडर न मिलने पर वह ससुराल छोड़कर मायके चली जाएगी। इसके बाद विनेश मजदूरी पर चला गया और गैस नहीं ला पाया। पति के व्यवहार व गैस न मिलने से गुस्से में राजलता सोमवार को अपने पति को छोड़ मायके चली गई। उसने चेतावनी दी कि घर पर रसोई गैस न आने तक ससुराल नहीं लौटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp