Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

स्टेटस पर विवाद बना गैंगवार: Aligarh में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग

अलीगढ़। शहर के सबसे व्यस्ततम सराय हकीम बाजार में गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे ग्राहक खरीदारी में लगे हुए थे। बाजार में भीड़ खूब थी। तभी सराय हकीम चौराहे पर गोलियाें की तड़तड़ाहट शुरु हो गई। न तो ग्राहक समझ पाए और न दुकानदार।

फायरिंग होने से बाजार में भगदड़ मच गई। सभी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। गोली लगने से तीन लोग लहूलुहान हो गए। दोनों ओर से 10 से 15 राउंड फायरिंग होना बताया जा रहा है। इसके बाद दोनों पक्ष भाग गए। फायरिंग थमने के बाद पता चला कि भाजपा नेता हर्षद हिंदू और शशांक पंडित गैंग के लोगों में वर्चस्व को लेकर एक-दूसरे को निशाना बनाया गया। घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

भाजयुमो में मंत्री हर्षद हिंदू और गूलर रोड गली नंबर चार निवासी मोहित शर्मा कभी साथ-साथ थे। रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते दोनों अलग हो गए। इसी बीच मोहित की नजदीक शशांक पंडित से हो गई। दो दिन पहले भी हर्षद और मोहित में लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था।

गुरुवार की शाम महावीरगंज के छतारी वाले कुएं के पास हर्षद और मोहित में मारपीट हो गई। पिटाई होने पर मोहित ने भाजयुमो से जुड़े शशांक पंडित को फोन कर दिया। रात करीब साढ़े आठ बजे शशांक पंड़ित और हर्षद हिंदू गुट के लेागों में सराय हकीम चौराहे पर टकराव हो गया।

दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार हर्षद हिंदू गुट से पला-साहिबाबाद निवासी शानू वाल्मीकि और दूसरे पक्ष से जयगंज निवासी आयुष पंडित घायल हो गए।

सराय हकीम सोएब भी घायल हुआ है। उसे राहगीर बताया जा रहा था, वहीं पुलिस का कहना है कि वह हिस्ट्रीशीटर है और हर्षद गुट से जुड़ा हुआ है। सभी जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

गुटों में आपसी विवाद को लेकर फायरिंग हुई है। तीन लोगों के गोली लगी है। दो आरोपित शशांक पंड़ित गिरोह सेे जुड़े बताए जा रहे हैं। सोएब को राहगीर बताया जा रहा था, लेकिन वह हिस्ट्रीशीटर है। वह हर्षद गुट के साथ बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नीरज कुमार जादौन, एसएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp