Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

दिल्ली के नजफगढ़ में प्लास्टिक फैक्ट्री और गोदाम में आग, कोई हताहत नहीं

पश्चिमी दिल्ली। नजफगढ़ में बुधवार शाम राणाजी एनक्लेव स्थित प्लास्टिक की कूलर फैक्ट्री और गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। तत्काल दमकल कर्मी कूलिंग के काम में लगे हैं।

दमकल विभाग के अनुसार शाम करीब 5:49 बजे नियंत्रण कक्ष को राणाजी एन्क्लेव, नगली डेयरी स्थित सरकारी डिस्पेंसरी के पास एक गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही तुरंत दमकल की तीन वाटर टैंकर, एक वाटर बाउजर और एक क्यूआरवी को मौके के लिए रवाना किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए करीब 6 बजे अतिरिक्त दमकल गाड़ियां भी भेजी गईं, जिनमें दो वाटर बाउजर और एक बूम फायर टेंडर शामिल था।

इस तरह कुल आठ दमकल वाहन आग बुझाने के लिए मौके पर लगाए गए। दमकल अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने करीब एक घंटे तक राहत व बचाव कार्य चलाते हुए शाम लगभग 6:50 बजे आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही शुरुआती जांच में इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp