Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

धोनी और रोहित के क्लब में शामिल होकर फूले नहीं समा रहे सूर्यकुमार यादव, कहा- सुबह 8 बजे तक चला था जश्न

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के दो दिन बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वे देश को आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज कप्तानों की लिस्ट में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने रविवार यानी 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रन से हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनी थी. ये रिकॉर्ड तीसरा अवसर है जब भारत ने ये खिताब अपने नाम किया. इसी के साथ टीम इंडिया अपने खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम भी बन गई है.

टी20 वर्ल्ड कप जीतकर घर लौटे सूर्यकुमार यादव

अहमदाबाद से टी20 वर्ल्ड कप जीतकर घर लौटे कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘साल 2024 और अब 2026 में भी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है. ये बहुत-ही खास अहसास है. जब हमने साल 2024 में जीत हासिल की थी, तब हमने सोचा था कि 2026 में अपने घरेलू मैदान पर इसे दोहराना कितना खास होगा. हमारा अगला लक्ष्य साल 2028 में ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है. टीम अच्छी लय में है. अगर भारत उसी साल (2028 में) टी20 वर्ल्ड कप भी जीत जाता है, तो ये बहुत बड़ी उपलब्धि होगी.’

धोनी-रोहित के क्लब में शामिल हुए सूर्या

एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज कप्तानों से अपनी तुलना किए जाने पर सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘उस एलीट क्लब में शामिल होकर अच्छा लग रहा है. मैं धीरे-धीरे इसे महसूस कर रहा हूं. इतने महान खिलाड़ियों के साथ मेरा नाम आना बहुत ही खास अहसास है. मैं भविष्य में भी ऐसा करने की कोशिश करूंगा और भारत को और अधिक ट्रॉफियां दिलाने में मदद करना चाहूंगा.’

वर्ल्ड कप से पहले सूर्या की धोनी से हुई थी बात

सूर्यकुमार यादव ने खुलासा किया है कि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से पहले एमएस धोनी से बात की थी. सूर्या ने कहा, ‘मैंने टूर्नामेंट से पहले उनसे (धोनी) मुलाकात की थी और उन्होंने मुझे आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने का तरीका बताया था. उन्होंने कहा था कि हमारी टीम अच्छी है, हमें बस हिम्मत रखनी होगी और हम निश्चित रूप से जीतेंगे. जीत के बाद उनकी प्रतिक्रिया शानदार थी.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp