Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

इस मामले में शाहिद अफरीदी को छोड़ सकते हैं पीछे, बाबर आजम के पास जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में बड़ा मौका

पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 ट्राई सीरीज खेली जाएगी। ट्राई सीरीज का सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच 18 नवंबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बाबार आजम जब भी जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने के लिए उतरते हैं तब वह बल्ले से कुछ न कुछ कमाल जरूर करते हैं। ऐसा ही कुछ इस मैच में भी देखने को मिल सकता है। बाबर आजम अब पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा T20I सिक्स लगाने के मामले में शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ सकते हैं।

बाबर आजम ने टी-20 इंटरनेशनल में लगाए हैं 73 सिक्स

शाहिद अफरीदी ने टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के लिए 73 छक्के लगाए थे। बाबर के नाम भी अभी टी-20 इंटरनेशनल 73 छक्के ही दर्ज हैं और जिम्बाब्वे के खिलाफ जैसे ही वे एक और छक्का जड़ेंगे, वे अफरीदी से आगे निकल जाएंगे। आपको बता दें पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में टॉप पर मौजूदा समय में मोहम्मद रिजवान हैं, जिन्होंने 106 मैच में 95 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर फखर जमान (88 सिक्स) और तीसरे नंबर पर मोहम्मद हफीज (76 सिक्स) का नाम है।

मोहम्मद हफीज को पीछे छोड़ सकते हैं बाबर आजम

मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में 76 छक्के लगाए हैं। बाबर अगर सिर्फ 4 छक्के और मार देते हैं, तो वे हफीज को पीछे छोड़ पाकिस्तान के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-3 में शामिल हो जाएंगे। अब देखना ये होगा कि बाबर आजम जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मैच में इन उपलब्धियों को हासिल कर पाते हैं या नहीं।

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं बाबर आजम

बाबर आजम की बात करें तो वह इस वक्त टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। T20I में उन्होंने अब तक 131 मैचों की 124 पारियों में 39.83 की औसत से 4302 रन बनाए हैं। इसके बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के रोहित शर्मा का नाम है। रोहित ने टी-20 इंटरनेशनल में 159 मैचों की 151 पारियों में 4231 रन बनाए हैं। हालांकि उन्होंने अब टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। तीसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है, उन्होंने 125 मैचों में 4188 रन बनाए हैं। उन्होंने भी T20I से संन्यास ले लिया है।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp