Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

बम से उड़ाने की धमकी दिल्ली की 4 अदालतों और 2 CRPF स्कूल को

Delhi Bomb Threat: राजधानी दिल्ली के साकेत जिला कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट सहित चार अदालत परिसरों को सोमवार सुबह बम की धमकी वाले ईमेल मिले। ईमेल प्राप्त होते ही सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी अदालत परिसरों को खाली कराया और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर दी। दिल्ली पुलिस, बम डिस्पोज़ल स्क्वाड और डॉग स्क्वाड की टीमें मौके पर पहुंचकर सघन जांच में जुटी हैं। अदालतों के साथ-साथ द्वारका और प्रशांत विहार स्थित दो सीआरपीएफ स्कूलों को भी धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए, जिसके बाद एहतियातन दोनों स्कूलों को भी खाली करा दिया गया। फिलहाल सभी जगहों पर जांच जारी है और पुलिस इन ईमेल की स्रोत व भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

NEWS SOURCE Credit :lalluram

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp