Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

Delhi International Trade Fair: भारत मंडपम में 14 दिन तक चलेगा आयोजन, सीएम रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का शुभारंभ किया

Delhi International Trade Fair: 44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2025 का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने किया है। भारत मंडपम में 14 दिन तक चलने वाले आयोजन में 12 देशों और 30 राज्यों ने भाग लिया है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का थीम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ है। इसका उद्देश्य व्यापार और संस्कृति को बढ़ावा देना है।
व्यापार मेले का उद्घाटन करने के बाद दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता मेले में विभिन्न स्टालों का दौरा किया और वहां प्रदर्शित उत्पादों को देखा। इस दौरान उन्होंने बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के स्टाल्स पर प्रदर्शित हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद और तकनीकी नवाचारों को सराहा। साथ ही उन्होंने फोकस राज्य झारखंड के स्टाल पर प्रदर्शित वस्त्र उद्योग और खनिज उत्पादों की भी सराहना की।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आईआईटीएफ 2025 मेले का उद्देश्य न केवल व्यापार को बढ़ावा देना है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और व्यापारिक धरोहर को भी वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करना है। मेले में इस बार ”एक भारत श्रेष्ठ भारत” की थीम पर आयोजित हो रहे इस आयोजन में 12 देश और 30 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश हिस्सा ले रहे हैं। मेले का कुल क्षेत्रफल 1.9 लाख वर्ग मीटर होगा और इसमें 55 सरकारी विभाग एवं केंद्रीय मंत्रालय और 390 निजी कंपनियां शामिल हैं।

प्रवेश की जानकारी

  • प्रवेश द्वार संख्या 3, 4, 6 और 10 से होगा।
  • मेला सुबह 10 बजे से लेकर शाम साढ़े 7 बजे तक खुलेगा, लेकिन प्रवेश शाम 5:30 बजे तक मिलेगा।
  • मेले के ओपन एम्फी थियेटरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनका आयोजन हाल नं. 1, 2 और 5 के समीप किया जाएगा।
  • टिकट की दर इस बार भी पिछले साल की तरह रहेगी। शुरुआती 5 दिनों के लिए प्रति व्यक्ति टिकट की दर 500 रुपये और बच्चों के लिए 150 से 200 रुपये होगी। सामान्य दिनों में 80 रुपये प्रति व्यक्ति और बच्चों के लिए 40 रुपये होगी।
  • सप्ताहांत और छुट्टियों पर सामान्य टिकट 150 रुपये प्रति व्यक्ति और बच्चों के लिए 60 रुपये के होंगे।
  • पैकेज टिकट 1800 रुपये (पहले 5 दिन के लिए), 800 रुपये (बचे 9 दिन के लिए), और पूरे 14 दिनों के लिए 2000 रुपये का मिलेगा।

NEWS SOURCE Credit :lalluram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp