Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

IPL 2026: एक की कीमत 9.25 करोड़, मुंबई इंडियंस इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज

IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए रिटेंशन की तारीख करीब आ रही है। इसी के साथ खिलाड़ियों की धुकधुकी भी बढ़ी हुई है ​कि कहीं वे रिलीज ना कर दिए जाएं। इस बीच हम बात करते हैं कि मुंबई इंडियंस की टीम अपने किन पांच खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है, ताकि उसका पर्स खाली हो जाए और जब नीलामी हो तो बढ़े हुए पर्स के साथ टीम नए खिलाड़ियों की खरीदारी कर पाए।

15 नवंबर की शाम तक जारी करनी होगी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

बीसीसीआई के नियम के अनुसान टीमें 15 नवंबर की शाम तक ये बता देंगी कि वे किन खिलाड़ियों को रिलीज कर रही हैं और किसे अपने साथ रखने का फैसला करती हैं। हालांकि इस बार कोई सीमा तय नहीं है। टीमें जितने भी चाहें, उतने खिलाड़ी रिलीज और रिटेन कर सकती हैं। इस बीच टीमों के फैंस भी ये सब जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। खासकर मुंबई इंडियंस के फैंस, क्योंकि ये टीम सबसे ज्यादा आईपीएल की ट्रॉफी जीतने वलाी टीमें में शुमार की जाती है।

रीस टॉप्ली और लिज़ाद विलियम्स को किया जा सकता है रिलीज

मुंबई इंडियंस की टीम अपने तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली को रिलीज कर सकती है। जिनके लिए टीम ने पिछले ही साल 75 लाख रुपये खर्च किए थे। हालांकि आईपीएल 2025 में उन्हें केवल एक ही मैच खेलने का मौका मिला, बाकी में वे ​बैठे ही रहे। अब इस बात की संभावना काफी कम है कि टीम अगले साल भी उन्हें अपने साथ लेकर जाए। इसके अलावा टीम लिज़ाद विलियम्स को भी जाने दे सकती है। उनके लिए भी मुंबई ने 75 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में वे चले जाएं, यही बेहतर होगा।

कर्ण शर्मा और बेवॉन जैकब्स भी जा सकते हैं 

टीम जिन भारतीय खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला कर सकती है, उसमें एक प्रमुख नाम कर्ण शर्मा का भी है। कर्ण शर्मा को मुंबई ने 50 लाख रुपये में अपने साथ किया था, हालांकि उनका प्रदर्शन कुछ उल्लेखनीय नहीं रहा। पिछले सीजन उन्हें छह मुकाबले खेलने का मौका मिला था। अब हो सकता है कि उन्हें रिलीज कर दिया जाए। बेवॉन जैकब्स भी एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें टीम जाने के लिए कह सकती है। उनके लिए टीम ने 30 लाख रुपये ही खर्च किए थे।

दीपक चाहर को लेकर भी चल रही है चर्चा

इसके अलावा नाम दीपक चाहर का भी चल रहा है, जो मुंबई इंडियंस से रिलीज किए जा सकते हैं। दीपक चाहर के लिए मुंबई इंडियंस ने 9.25 करोड़ रुपये खर्च किए थे। साल 2025 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए दीपक चाहर ने 14 मुकाबले खेले और केवल 11 ही विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। वे उस लय में नजर नहीं आए, जिसके लिए जाने और पहचाने जाते हैं। अगर दीपक चाहर रिलीज हुए तो उन्हें कोई दूसरी टीम भी ले सकती है। हालां​कि अभी वे भारत के लिए कोई भी फॉर्मेट नहीं खेल रहे हैं।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp