Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों को देखते हुए CM रेखा गुप्ता ने लिया फैसला, दिल्ली में सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता(Rekha Gupta) ने बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों के मौसम को देखते हुए सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव की घोषणा की है। यह नई व्यवस्था 15 नवंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी। इसके तहत दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे, जबकि नगर निगम (MCD) के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक कामकाज करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कदम का मकसद सड़क पर एक साथ वाहनों की संख्या को कम करना और प्रदूषण के बढ़ते स्तर को नियंत्रित करना है। बदलाव से सरकारी कर्मचारियों और आम जनता दोनों को सुविधा होगी।

अभी दरफ्तरों की क्या है टाइमिंग?

मौजूदा समय में दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक और एमसीडी के कार्यालय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुले रहते हैं। इस मात्र 30 मिनट के अंतर के कारण सुबह और शाम दोनों समय भारी यातायात और भीड़भाड़ रहती है, जिससे वायु प्रदूषण और ट्रैफिक की समस्या बढ़ जाती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि नई समय-सारणी का उद्देश्य सड़क पर वाहनों की संख्या कम करना और प्रदूषण पर नियंत्रण रखना है। यह बदलाव सरकारी कर्मचारियों और आम जनता दोनों के लिए सुविधा प्रदान करेगा।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में शुक्रवार सुबह तापमान में थोड़ी गिरावट के साथ वायु गुणवत्ता भी गंभीर स्तर पर रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के प्रति घंटा वायु-गुणवत्ता बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में समग्र AQI 311 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। राजधानी के 38 निगरानी केंद्रों में से 26 केंद्रों ने वायु गुणवत्ता को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया है। इस दौरान बवाना में AQI 366 और जहांगीरपुरी में AQI 348 रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्रों में शामिल हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के प्रति घंटा वायु-गुणवत्ता बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में समग्र AQI 311 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। राजधानी के 38 निगरानी केंद्रों में से 26 केंद्रों ने वायु गुणवत्ता को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया है। इस दौरान बवाना में AQI 366 और जहांगीरपुरी में AQI 348 रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्रों में शामिल हैं।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को इस प्रकार वर्गीकृत किया गया है:

0-50: अच्छा

51-100: संतोषजनक

101-200: मध्यम

201-300: खराब

301-400: बहुत खराब

401-500: गंभीर

इस स्थिति के कारण सांस संबंधी समस्याओं वाले लोगों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में धूल, कोहरा और ठंडी हवाओं के कारण प्रदूषण बढ़ा रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.7°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 67 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के दौरान अधिकतम तापमान लगभग 26°C के आसपास रहने की संभावना है। सुबह और शाम के समय लोगों को ठंडक महसूस होगी, वहीं दिन के समय हल्की धूप के साथ मौसम सामान्य रहेगा।

NEWS SOURCE Credit :lalluram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp