QS Rankings 2026: देखें लिस्ट, एशिया में चमका भारत, IIT दिल्ली बनी देश की No.1 यूनिवर्सिटी
QS Asia University Rankings 2026 India Top Universities: नई दिल्ली. QS Top Universities Asia Rankings 2026 जारी कर दी गई है और इस बार भी भारत की शिक्षा का परचम लहराया है. इस रैंकिंग में IIT Delhi ने भारत की सभी यूनिवर्सिटीज को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है. एशिया की लिस्ट में IIT दिल्ली को 59वां स्थान मिला है. दूसरी ओर, एशिया के टॉप-10 संस्थानों में इस बार भी हॉन्गकॉन्ग और सिंगापुर की यूनिवर्सिटीज का दबदबा देखने को मिला. University of Hong Kong को पूरे एशिया में पहला स्थान मिला है.
भारत की यूनिवर्सिटीज का शानदार प्रदर्शन
इस साल की QS एशिया रैंकिंग में कुल 294 भारतीय विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है. इनमें से कई संस्थानों ने पिछले साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है. सबसे बड़ा सुधार सत्यम्बा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने किया है, जिसने 111 पायदानों की छलांग लगाकर 262वां स्थान हासिल किया है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत की शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत सरकार का लक्ष्य है कि 2035 तक उच्च शिक्षा में नामांकन दर को 50% तक पहुंचाया जाए.
NEWS SOURCE Credit :lalluram
