Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

देखें वीडियो, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने छठ पूजा के बाद यमुना के घाटों पर सफाई अभियान शुरू किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार सुबह छठ पूजा के समापन के कुछ घंटों बाद यमुना के वासुदेव घाट पर विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री कंपिल मिश्रा के साथ गुप्ता ने पानी की बोतलें, फूल, दीये और अन्य ठोस अपशिष्ट सहित कूड़ा एकत्र किया। उन्होंने घाट के एक हिस्से की सफाई भी की।

गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पूरे शहर में छठ पर्व मनाया गया और संभव है कि कुछ कचरा बच गया होगा। हम एक विशेष अभियान चलाकर इसे साफ करेंगे।” उन्होंने कहा कि यमुना के पानी में तैर रहे और वासुदेव घाट पर बिखरे अपशिष्ट पदार्थों की सफाई की जा रही है। इस अभियान में सभी को शामिल होने की जरूरत है। गुप्ता ने कहा, ‘‘स्वच्छता कार्य पूरे वर्ष, चौबीसों घंटे किया जाना चाहिए। यह एक सतत प्रयास है जिसे सरकार और लोगों दोनों को ही करना होगा।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने महापौर राजा इकबाल सिंह के साथ मिलकर छठ के लिए यमुना घाटों और पार्कों व अन्य क्षेत्रों में बनाए गए कृत्रिम तालाबों से कचरा एकत्र करने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अभियान की शुरुआत की। दिल्ली सरकार ने इस वर्ष हरियाणा सीमा पर पल्ला से लेकर कालिंदीकुंज तक यमुना के पार 17 स्थानों पर छठ घाट तैयार किए थे। इसके अलावा शहर में लगभग 1,500 अन्य घाट भी बनाए गए थे।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp