Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

पाकिस्तान की हार से रावलपिंडी में बना नया इतिहास, जो कभी नहीं हुआ वो साउथ अफ्रीका ने कर दिखाया

PAK vs SA, 1st T20I: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने ऐसा करिश्मा कर दिखाया जो अब तक कोई टीम नहीं कर पाई थी। पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 रनों से शानदार जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह रावलपिंडी में T20 इंटरनेशनल मैचों के इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की। 28 अक्टूबर को खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 194 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज रीजा हैंड्रिक्स ने 40 गेंदों पर 60 रनों की दमदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था। वहीं, निचले क्रम में जॉर्ज लिंडे ने 22 गेंदों पर 36 रनों की तेजतर्रार पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को लगभग 200 के करीब पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp