Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

कुल जजों की संख्या हुई 44, दिल्ली हाई कोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश

दिल्ली हाई कोर्ट(Delhi High Court) को मंगलवार को तीन नए न्यायाधीश मिले। जस्टिस दिनेश मेहता(Dinesh Mehta), अवनीश झिंगन(Avnish Jhigan) और चंद्रशेखरन सुधा(Chandrshekhran Sudha) ने हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार उपाध्याय(Devendran Upadhyay) ने तीनों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए जज जुड़ने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 44 हो गई है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों के बाद केंद्र सरकार ने 14 अक्टूबर को तीनों न्यायाधीशों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की थी। इनमें से जस्टिस दिनेश मेहता और जस्टिस अवनीश झिंगन का राजस्थान हाई कोर्ट से दिल्ली हाई कोर्ट में स्थानांतरण किया गया है, जबकि जस्टिस चंद्रशेखरन सुधा पहले केरल हाई कोर्ट में न्यायाधीश थीं।हाल में इन जजों ने भी ली थी शपथ

इसके पहले भी छह न्यायाधीशों को दूसरे हाई कोर्ट से ट्रांसफर कर दिल्ली हाई कोर्ट में नियुक्त किया गया था। इनमें न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव, न्यायमूर्ति नितिन वासुदेव साम्ब्रे, न्यायमूर्ति विवेक चौधरी, न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला, न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल और न्यायमूर्ति अरुण कुमार मोंगा शामिल हैं। इन सभी ने हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यायमूर्ति दिनेश मेहता और अवनीश झिंगन को राजस्थान उच्च न्यायालय से दिल्ली हाई कोर्ट में स्थानांतरित किया गया है। न्यायमूर्ति मेहता को 16 नवंबर 2016 को राजस्थान हाई कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त किया गया था। वहीं, न्यायमूर्ति अवनीश झिंगन को 1 नवंबर 2023 को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से स्थानांतरित करके राजस्थान हाई कोर्ट भेजा गया था, जहां से अब उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा, न्यायमूर्ति चंद्रशेखरन सुधा को केरल हाई कोर्ट से दिल्ली हाई कोर्ट स्थानांतरित किया गया है। उन्हें 20 अक्टूबर 2021 को केरल हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति मिली थी।

पहले 3 जजों ने ली थी शपथ

दिल्ली हाई कोर्ट में गुरुवार को तीन नव नियुक्त न्यायाधीशों शैल जैन, मधु जैन और विनोद कुमार  ने औपचारिक रूप से पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने हाई कोर्ट परिसर में आयोजित समारोह के दौरान तीनों न्यायाधीशों को शपथ दिलवाई। इन नियुक्तियों को केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद लागू किया गया है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में दिल्ली हाई कोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश, नव नियुक्त न्यायाधीशों के परिजन, दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य तथा अन्य प्रमुख कानूनी विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

NEWS SOURCE Credit :lalluram

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp