इंडिगो ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, दिल्ली-NCR में भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह अचानक हुई भारी बारिश ने गर्मी से राहत तो दी, लेकिन कुछ ही देर में कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। कई क्षेत्रों में लोग लंबे ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। त्योहारी सीजन में यह अचानक बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है। भारी बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। दिल्ली और नोएडा के कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।
दिल्ली-एनसीआर में दशहरे (2 अक्टूबर) के दिन बादल छाए रहने की संभावना है। जला देने वाली धूप और गर्मी के बीच बारिश का असर तापमान पर महसूस होगा। मौसम विभाग के अनुसार, 6 अक्टूबर तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 3, 4, 5 और 6 अक्टूबर को भी आसमान में बादलों का डेरा रह सकता है। दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। खराब मौसम के कारण उड़ान संचालन बाधित हो सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए समय से पहले निकलें। लगातार बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की वजह से उड़ानों में देरी हो सकती है। इंडिगो की टीमें स्थिति पर निगरानी रख रही हैं ताकि सुधार होते ही यात्रा फिर से शुरू हो सके। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में और बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। फिलहाल, दिल्ली एयरपोर्ट पर 5 उड़ानें डायवर्ट की गई हैं।
कैसा रहेगा मौसम?
नोएडा और दिल्ली से सटे इलाकों में बारिश जारी है और अनुमान है कि दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में भी मंगलवार की शाम तक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। न्यूनतम तापमान: 28.7°C, जो सामान्य तापमान से 5.4°C अधिक है। अधिकतम तापमान: लगभग 35°C रहने की संभावना। दिल्ली में इस सप्ताह मौसम उमस और बारिश के बीच बदलता हुआ दिख रहा है। कुल मिलाकर, दिल्ली का तापमान 25°C से 35°C के बीच रहने की संभावना है। रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 38.1°C दर्ज किया गया, जो 2023 के अब तक के सबसे गर्म सितंबर दिन के रूप में रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले, 5 सितंबर 2023 को अधिकतम तापमान 38.6°C रहा था। नोएडा और दिल्ली से सटे इलाकों में बारिश जारी है। अनुमान है कि दिल्ली के अन्य इलाकों में भी मंगलवार की शाम तक बारिश जारी रह सकती है।
कहां-कहां हो रही बारिश?
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली और धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में भीगने की स्थिति बन गई। वसंत विहार, एम्स, धौला कुआं, इंडिया गेट, चाणक्यपुरी, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, गीता कॉलोनी, मयूर विहार, गांधी नगर, नोएडा और फरीदाबाद.
NEWS SOURCE Credit :lalluram