Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

फिल्ममेकर रामानंद सागर के बेटे ने कहा दुनिया को अलविदा, प्रिया मराठे के निधन के बाद फिर सामने आई बुरी खबर

मुंबई: लोग अभी पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे के निधन की खबर से उभरे भी नहीं थे कि फिल्म इंडस्ट्री से आई एक और बुरी खबर ने सबको तोड़ दिया। अब हाल ही में खबर सामने आई है कि फिल्ममेकर रामानंद सागर के बेटे और प्रोड्यूसर प्रेम सागर का निधन हो गया है। उन्होंने आज 31 अगस्त को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रेम सागर के निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। प्रेम सागर ने आज सुबह 10 बजे इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। आज ही 31 अगस्त को मुंबई के जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट में प्रेम सागर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रेम सागर के निधन के बारे में एक सूत्र ने बताया कि वह कुछ समय से काफी बीमार थे। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट किया गया था, लेकिन वह बीमारी से उभरने की बजाए इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनका 81 साल की उम्र में निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp