Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

डॉक्टर से जानें टीबी और लंग कैंसर में अंतर?, सिगरेट नहीं पीने वालों में भी क्यों बढ़ रहा फेफड़ों के कैंसर का खतरा

फेफड़ों का कैंसर एक गंभीर बीमारी है जो धूम्रपान करने वालों और नहीं करने वालों दोनों में हो सकती है। डॉक्टर बताते हैं कि फेफड़ों के कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाले कई कारक हैं, जिनमें प्रदूषित हवा, रेडॉन गैस, एस्बेस्टस और दूसरे जहरीले रसायन शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा आनुवंशिकता और पुरानी फेफड़ों की बीमारियां भी फेफड़ों के कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती हैं। लंग कैंसर फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने हाल में किए एक रिसर्च में बताया है कि, भारत में लंग कैंसर के शिकार 21 प्रतिशत लोग 50 से कम उम्र के हैं। इनमें से कुछ की उम्र तो 30 वर्ष से भी कम है। बढ़ते वायु प्रदूषण को इसका सबसे प्रमुख कारण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp