मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें इस बार कौन-कौन से विधेयक होंगे पेश
संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है, जो 21 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कुल 21 बैठकें होंगी। हालांकि, 12 अगस्त से 18 अगस्त के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोहों के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी। इस सत्र में सरकार 7 लंबित विधेयकों पर विचार-विमर्श करेगी और 8 नए विधेयक पेश करने की तैयारी में है।
इस बार संसद में पेश होने वाले प्रमुख विधेयक
इस मानसून सत्र में कई अहम विधेयक पेश किए जाएंगे, जो विभिन्न क्षेत्रों में अहम बदलाव ला सकते हैं। इनमें कुछ नए विधेयक और कुछ पुराने विधेयकों में संशोधन शामिल हैं।
नए विधेयक
- Manipur Goods and Services Tax (Amendment) Bill
- Taxation Laws (Amendment) Bill
- Jan Vishwas (Amendment of Provisions) Bill, 2025
- Indian Institutes of Management (Amendment) Bill, 2025
- Geoheritage Sites and Geo-relics (Preservation and Maintenance) Bill, 2025
- Mines and Minerals (Development and Regulation) Amendment Bill, 2025
- National Sports Governance Bill, 2025
- National Anti-Doping (Amendment) Bill, 2025
लंबित विधेयक
- Indian Ports Bill, 2025
- Income Tax Bill, 2025
- Readjustment of Representation of Scheduled Tribes in Assembly Constituencies of the State of Goa Bill, 2024
- Merchant Shipping Bill, 2024
- The Coastal Shipping Bill, 2024
- The Carriage of Goods by Sea Bill, 2024
- The Bills of Landing Bill, 2024
NEWS SOURCE Credit :indiatv
