Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

रोजाना पिएंगे तो दोगुनी हो जाएगी खूबसूरती, आपकी स्किन के लिए टॉनिक से कम नहीं हैं 3 ड्रिंक्स

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो बेदाग, निखरी हुई और हेल्दी स्किन पाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं? महंगे सीरम, फेशियल और अनगिनत ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करते हैं, लेकिन फिर भी वो शानदार ग्लो नहीं मिल पाता, जिसकी चाहत है? अगर हां, तो जान लीजिए कि आपकी इस तलाश का जवाब आपकी रसोई में ही छिपा है। जी हां, कुछ ऐसी ड्रिंक्स हैं जिन्हें रोजाना पीने से आप देखेंगे कि आपकी खूबसूरती वाकई में दोगुनी हो गई है। आइए जानते हैं ऐसे ही 3 शानदार ड्रिंक्स (Healthy Skin Drinks) और इन्हें पीने का तरीका।
नींबू पानी
नींबू विटामिन C का बेहतरीन सोर्स है, जो कोलेजन प्रोडक्शन के लिए बेहद जरूरी है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी है जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से त्वचा को बचाता है। ऐसे में, सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा अंदर से साफ और चमकदार बनती है। इसके लिए सबसे पहले आप एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें और इसे रोजाना सुबह खाली पेट पिएं।
ग्रीन टी
ग्रीन टी सिर्फ वजन कम करने में ही मदद नहीं करती, बल्कि यह आपकी स्किन के लिए भी एक सुपरफूड है। जी हां, ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स, खासतौर से कैटेचिन से भरपूर होती है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, सूजन को कम करते हैं और स्किन सेल्स को हेल्दी रखते हैं। बता दें, यह स्किन को डिटॉक्सिफाई करने में भी मददगार है। इसके लिए एक कप गर्म पानी में एक ग्रीन टी बैग डालें या एक चम्मच ग्रीन टी की पत्तियां डालें। फिर 2-3 मिनट के लिए इसे डुबोकर रखें और छानकर पी लें। बता दें, आप इसे दिन में 1-2 बार पी सकते हैं।

नारियल पानी

नारियल पानी सिर्फ ताजगी ही नहीं देता, बल्कि आपकी स्किन के लिए भी नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम करता है। बता दें, नारियल पानी पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं।जब शरीर हाइड्रेटेड होता है, तो स्किन भी सॉफ्ट और शाइनी बनी रहती है। इसमें साइटोकिनिन्स भी होते हैं, जो सेल्स की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं और एजिंग प्रोसेस को धीमा करते हैं। आप इसे सुबह-सवेरे पिएं तो ज्यादा बेहतर है, वरना दिन के किसी भी समय इस ड्रिंक को पिया जा सकता है।
NEWS SOURCE Credit :jagran

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp