सीमा हैदर ने उठाया जनसंख्या का मुद्दा, तीन बच्चों की दी सलाह
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच हिंदू मुस्लिम का मुद्दा लगातार गर्मा रहा है। इस बीच हिंदुओं की घटती आबादी और कम बच्चों के मुद्दे पर कई तरह के बयान सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने प्रदेश में कई जगहों पर कार्यक्रमों में सनातनी परिवार में तीन बच्चे की बात कही थी। अब इसी तरह की बात पाकिस्तान से आई सीमा हैदर भी करती दिख रही है। उसने भी तीन बच्चों के मसले को जोरदार तरीके से उठाया है। सीमा हैदर ने कहा कि हमने तो देश को छह सनातनी बच्चे दिए हैं।
सीमा हैदर ने क्या कहा?
सीमा हैदर ने चैनल जी न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि हर हिंदू को दो से तीन बच्चे होने ही चाहिए। अभी देश के लोगों की मानसिकता है कि एक-दो बच्चे करेंगे बस। ऐसा करके हिंदू आबादी को कम कर दिया गया है। वहीं, दूसरे लोग जो हैं, छह-आठ बच्चे पैदा करके अपनी आबादी बढ़ा रहे हैं। इससे अंतर बढ़ रहा है। उन्होंने अपने बारे में कहा कि हमने तो छह सनातनी बच्चे देश को दिए हैं। लेकिन, हिंदू धर्म के परिवार में तीन बच्चे तो होने ही चाहिए।
पिछले दिनों पैदा हुआ बेटा
सीमा हैदर पाकिस्तान से तीन साल पहले नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा आई। वह रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ शादी करके रह रही है। सीमा हैदर पाकिस्तान से 4 बच्चों के साथ आई थी। सचिन मीणा के साथ उनके दो और बच्चे हुए हैं। पिछले दिनों सीमा हैदर के पांचवें और छठे बच्चे को गोद में लेकर वकील एपी सिंह उनका लोगों से परिचय करवाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। एपी सिंह दोनों बच्चों को मामा कहलवाते हुए भी दिखे।
वीडियो में वकील एपी सिंह कहते है कि एक तरफ भारती मीणा, दूसरी तरफ भारत मीणा। एक तरफ उनकी माता सीमा मीणा। ये दोनों बच्चे भारत के हैं और मीणा समाज का सम्मान रखते हैं। ये सनातन धर्म से जुड़े हैं। दरअसल, पिछले दिनों सीमा हैदर को छठा बच्चा हुआ था। इसके बाद वह फिर सुर्खियों में आई।
