किसानों पर संकट गहराया, मुख्यमंत्री ने संभाली कमान
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हुई असमय बारिश से किसानों को होने वाली परेशानी को लेकर जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि फसलों के नुकसान का आकलन कराएं। फसल हानी, जनहानि, पशुहानि, घायलों व प्रभावितों को निश्चित समय में मुआवजा दिलाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व, कृषि विभाग व बीमा कंपनी फसल नुकसान का तत्काल संयुक्त सर्वे कराकर शासन को अवगत कराएं। जिलाधिकारी स्वयं किसानों के पास पहुंचें और मातहतों को भी फील्ड में रखें। प्रमुख सचिव कृषि व राहत आयुक्त को निर्देश दिया कि अधिकारियों से सीधा संपर्क करें और समन्वय बनाएं।
