Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

दनकौर में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी से गिरकर 20 वर्षीय युवती की मौत

दनकौर। क्षेत्र के दौला रजपुरा गांव में पानी की टंकी की सीढ़ियों से फिसलकर एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित स्वजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।

गांव निवासी सलीम अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत की कटाई कर रहे थे। इस दौरान उनकी 25 वर्षीय बेटी पास में निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास लगे नल से पानी लेने चली गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह टहलने के इरादे से पानी की टंकी की सीढ़ियों पर चढ़ने लगी और अचानक पैर फिसल गया।

इस कारण सीढ़ियों से फिसलकर चीखती हुई करीब 20 फीट नीचे आ गिरी। घटना में वह बुरी तरह घायल हो गई। चीखने की आवाज सुनकर पीड़ित स्वजन भी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन पीड़ित स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp