Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

92 साल पहले श्रीराम के किरदार से छाए थे रणबीर कपूर के परदादा, पृथ्वीराज कपूर ने इस फिल्म से रचा था इतिहास

हैदराबाद: रणबीर कपूर स्टारर मोस्ट अवेटेड माइथोलॉजी फिल्म रामायण पार्ट 1 से बीती हनुमान जयंती को उनका फर्स्ट लुक सामने आया था. प्रभु राम के रोल में रणबीर कपूर ने अपने फैंस का दिल जीत लिया. रामायण पार्ट 1 के टीजर से साफतौर पर बस रणबीर का फर्स्ट लुक ही सामने आया था. वहीं, यश के रावण, साई पल्लवी के सीता और रवि दुबे के लक्ष्मण लुक की भी झलक देखने को मिली थी. रामायण पार्ट 1 का टीजर पूरी तरह से रणबीर कपूर के लुक फ्लॉन्ट करने के लिए बनाया गया था. अब जब से रणबीर कपूर का श्रीराम लुक सामने आया है, तब से टीवी और इंडियन सिनेमा में समय-समय पर प्रभुराम का रोल निभाने वाले एक्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस बीच यह भी पता चला है कि कपूर खानदान के सबसे पहले हीरो और रणबीर कपूर के परदादा पृथ्वीराज कपूर भी श्रीराम का रोल कर चुके हैं.

93वें साल पहले प्रभुराम बने थे रणबीर के परदादा

जी हां, आज से 93वें साल पहले रणबीर कपूर के परदादा ने फिल्म सीता (1933) में भगवान राम का रोल किया था. सोशल मीडिया पर पृथ्वीराज कपूर की इस फिल्म से उनके भगवान राम लुक की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. सीता एक बंगाली फिल्म है, जिसे देबकी बॉस ने डायरेक्ट और ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में गुर हमीद, पृथ्वीराज कपूर (राम), दुर्गा खोटे (सीता) और त्रिलोक कपूर लावा के रोल में थे. इसे 1934 में दूसरे वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मानद डिप्लोमा मिला था, और यह किसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय टॉकी फिल्म बनी थी.

रणबीर कपूर की रामायण का टीजर

रामायण पार्ट 1 के टीजर में रणबीर कपूर को भगवान राम के कई रूप में देखने को मिले हैं. राज्याभिषेक से लेकर पंचवटी के वनवास तक, रणबीर ने इस पौराणिक चरित्र को गरिमा, शालीनता, शांति और दिव्य महिमा के साथ निभाया है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

रामायण दो पार्ट में बनी फिल्म है, जिसका 4000 करोड़ रुपये है. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज होगा. नमित मल्होत्रा ने रामायण को प्रोड्यूस किया है और दंगल के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. इस प्रोजेक्ट को लेकर सिनेप्रेमियों में उत्सुकता और बढ़ गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp