Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

सीमा हैदर ने बेटे का नाम रखा ‘भारत’, फिर दिया बड़ा बयान

रबूपुरा (नोएडा)। नोएडा में कस्बा निवासी सचिन मीणा के प्यार में नेपाल के रास्ते भारत आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने अपने छठे बच्चे का नाम भारत रखा है।

इससे पहले बुधवार की रात्रि माता रानी के जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें सचिन और सीमा मथुरा के कलाकारों के साथ भजनों पर झूमते नजर आए। गुरुवार को विधि विधान से की गई पूजा-अर्चना और हवन के बाद पंडितों ने बच्चों का नाम भारत रखा गया। इसके बाद कुआं पूजन संस्कार हुआ।

बीते 17 फरवरी को ग्रेटर नोएडा स्थित कृष्णा अस्पताल में सीमा ने एक बच्चे को जन्म दिया था। इससे पहले सीमा और सचिन की एक बेटी भारती भी है। जिसका जन्म 18 मार्च 2025 को हुआ था। इससे पहले सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं।

पंडितों ने सुझाया भ अक्षर तो बच्चे का नाम रखा भारत

सीमा ने बताया कि पंडितों ने पत्रा देखकर बच्चों का नाम है भ अक्षर से रखने का सुझाव दिया था। इसके बाद स्वजन से बातचीत कर अपने अधिवक्ता ए पी सिंह की मौजूदगी में बच्चों का नाम भारत रखा। इस दौरान सीमा ने कहा कि भारत से शक्तिशाली समृद्ध और खुशहाल नाम कोई हो नहीं सकता।

हिंदुस्तान में होता है महिलाओं का सम्मान

सीमा हैदर ने बताया कि हिंदुस्तान में आकर उन्हें पता चला कि यहां महिलाओं का कितना सम्मान होता है। यहां महिलाओं को देवी का रूप मानकर पूजा की जाती है जबकि पाकिस्तान में महिलाओं को दोयम दर्जे का नागरिक माना जाता है।

पबजी खेलने के दोरान हुआ था प्यार

ज्ञात हो कि रबूपुरा निवासी सचिन मीणा और पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान प्यार हो गया था। इसके बाद सीमा अपने पति गुलाम हैदर को छोड़कर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी।

इससे पहले दोनों ने नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर में शादी की थी। तभी से सीमा अपने पति सचिन मीणा के साथ कस्बा रबूपुरा में रहती है। सीमा और सचिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। दोनों अक्सर अपनी वीडियो बनाकर भी डालते रहते हैं।

शादी के बाद अपनाया सनातन धर्म

सचिन मीना से शादी करने के बाद सीमा हैदर ने हिंदू धर्म अपना लिया था। इसके बाद सीमा के साथ आए चार बच्चों बेटे फरहान अली का नाम बदलकर राज, तीनों बेटियों फरिहा, फरहा और बतूल का नाम बदलकर परी, मुन्नी और प्रियंका रख लिया था। सीमा हैदर पर अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में आने का मुकदमा दर्ज है। फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp