Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

ग्रेटर नोएडा: हिमालय प्राइड सोसाइटी में कन्या पूजन के लिए जा रही कन्याएं लिफ्ट में फंसी, एक घंटे तक लगाई गुहार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट हिमायल प्राइड सोसायटी में कन्या पूजन के लिए जा रही कन्याएं लिफ्ट में फंस गईं। आरोप है कि लिफ्ट में कन्याएं करीब एक घंटे तक फंसी रहीं। उन्हें काफी देर तक लिफ्ट खोलने की गुहार लगानी पड़ी। मगर कोई मदद को आगे नहीं आया। निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस देने के बाद भी लिफ्ट का समय से मेंटेनेंस नहीं होता है। कई लिफ्ट कई समय से खराब पड़ी है। इससे पहले भी लिस्ट में लोगों के फंसने की घटनाएं हो चुकी है। लिफ्ट में फंस जाने के कारण कन्याएं काफी सहमी हुई थीं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लिफ्ट में से सबको सकुशल बाहर निकालने के लिए पुलिस को भी बुलाना पड़ गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp