Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लोकार्पण से पहले कड़ी सुरक्षा, एसपीजी ने संभाली कमान

जेवर। नोएडा इंटनरेनशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण से पहले एसपीजी (स्पेशल प्रोटक्शन ग्रुप) ने प्रधानमंत्री के सुरक्षा-व्यवस्था की कमान संभाल ली है। बुधवार को आइजी रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में एयरपोर्ट पहुंचे एसपीजी के अधिकारियों ने जमीन से लेकर आसमान तक की सुरक्षा-व्यवस्था का खाका तैयार कर ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित किए।

एसपीजी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम वाले स्थानों को अपने कब्जे में ले लिया है। सुरक्षा के लिहाज से कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह से नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है।

खुफिया एजेंसियां सुरक्षा को लेकर अलर्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 28 मार्च को नोएडा एयरपोर्ट के लोकार्पण से खुफिया एजेंसियां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। एयरपोर्ट पर कार्यक्रम स्थल के अलावा आसपास के कस्बों और गांव में खुफिया एजेंसियों ने डेरा डाल दिया है। बुधवार को दो आइजी रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में स्पेशल प्रोटक्शन ग्रुप ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है।

एसपीजी ने हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक प्रधानमंत्री के हर मूवमेंट की जानकारी हासिल करते हुए पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के गंत्वय और मूवमेंट को लेकर एसपीजी जल्द ही रिहर्सल करते हुए सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप देगी।

सुरक्षा के लिहाज से एयरपोर्ट व कार्यक्रम स्थल के आसपास होटल, ढाबा की जांच शुरू कर दी गई है। जेवर, दनकौर व रबूपुरा पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में स्थित होटल संचालकों से बात करके बाहर से आने वालों की सूचना देने को कहा है।

कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए सड़कों की जा रही मरम्मत

जनसभा में दो लाख लोगों के आने का अनुमान है जिसकों लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है एयरपोर्ट की तरफ आने वाले सभी मार्गों की मरम्मत की जा रही है यमुना एक्सप्रेसवे पर पेड़ो की छटाई और साफ- सफाई का काम तेजी से चल रहा है।

दिल्ली मुंबई लिंक एक्सप्रेसवे के यमुना एक्सप्रेसवे पर बने इंटरचेंज का सौन्दर्यकरण कराया जा रहा है। अन्य जिलों से आने वाले मार्गों पर भी साफ सफाई के बाद सूचना विभाग बड़ी संख्या में बैनर, पोस्ट लगाने में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp