ग्रेटर नोएडा में मोमोज बने बीमारी की वजह, 12 लोग अस्पताल में भर्ती
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में मोमोज खाने से 12 लोग बीमार हो गए। जिन्हें उपचार के लिए दादरी स्थित सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया गया है। मोमोज खाने के बाद लोगों को उल्टी, पेट दर्द, सिर दर्द और बुखार की शिकायत है।
सभी का उपचार दादरी अस्पताल में चल रहा है। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। सभी सदस्य दो अलग-अलग परिवारों के हैं। जिन्होंने दादरी तहसील के समीप से ही एक दुकान से मोमोज खरीदे थे।
खाने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद मोमोज दुकानदार दुकान बंद कर मौके से फरार है। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम मौके पर जांच करने के लिए पहुंची है।
