Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर युवती की ट्रैक पर छलांग, अस्पताल में भर्ती

नोएडा। मेट्रो की ब्लू लाइन पर स्थित सेक्टर- 16 मेट्रो स्टेशन के ट्रैक पर बुधवार शाम करीब सवा चार बजे एक युवती ट्रैक पर कूद गई। मेट्रो स्टाफ और पुलिस ने युवती को घायल अवस्था में नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। युवती का उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

लड़की के मेट्रो ट्रैक पर कूदने की घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के न्यू कोंडली की रहने वाली संस्कृति नाम की युवती बुधवार शाम करीब चार बजे सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन पहुंची। उसने ट्रैक पर छलांग लगा दी।

लोगों ने मामले की जानकरी मेट्रो स्टाफ और पुलिस को दी। युवती को तत्काल नजदीक के कैलाश अस्पताल में ले जाया गया। युवती की सिर में चोट आई है। फिलहाल वेंटिलेटर पर उपचाराधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp