Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

हरियाणा सरकार ने 31 प्लानिंग ऑफिसर्स की भर्ती की घोषणा, मासिक वेतन ₹50,000

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में प्लानिंग ऑफिसर्स (योजना अधिकारियों) की भर्ती करने का निर्णय लिया है। राज्य में 31 पदों पर कांट्रेक्ट आधार पर भर्ती की जाएगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 50 हजार रुपये का फिक्स वेतन मिलेगा।

इस भर्ती की सबसे अहम शर्त यह है कि यह पूरी तरह अस्थायी नियुक्ति होगी और रेगुलर होने की कोई संभावना नहीं है। इस भर्ती में चयन का पूरा आधार गेट यानी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग) स्कोर रखा गया है। 2024, 2025 या 2026 में गेट पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। मेरिट पूरी तरह स्कोर पर निर्भर होगी।

यानी इंटरव्यू या अन्य चरण का कोई झंझट नहीं रहेगा। आवेदन की अंतिम तिथि छह अप्रैल तय की गई है। इसके बाद मात्र दो सप्ताह में 20 अप्रैल को प्रोविजनल रिजल्ट, फिर 28 अप्रैल को डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पहली मई को फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को आठ मई तक आफर लेटर देने की तैयारी है।

चयनित प्लानिंग आफिसर्स को चंडीगढ़ या हरियाणा के किसी भी जिला मुख्यालय पर तैनात किया जा सकता है। यह पोस्ट ट्रांसफरेबल होगी, यानी कभी भी स्थान बदल सकता है। भर्ती प्रक्रिया में डाक्यूमेंटेशन को लेकर बेहद सख्ती रखी गई है।

आवेदन के साथ सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार, फोटो, सिग्नेचर और कैटेगरी सर्टिफिकेट अपलोड करना अनिवार्य है। यदि डाक्यूमेंट में कोई कमी, गड़बड़ी या मिसमैच पाया गया, तो उम्मीदवार को बिना किसी अतिरिक्त मौका दिए सीधे बाहर कर दिया जाएगा। यह नियुक्ति 11 महीने के लिए होगी, जिसे जरूरत और प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp