Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी का नायक समाज को प्रगति का संदेश, PM मोदी की पहल की सराहना

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनेक पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल किया है, जिसके चलते समाज का यह वर्ग सुविधाओं का लाभ उठाकर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा हैं।

डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य अंत्योदय की भावना के साथ काम करने का है। सरकार का यह प्रयास है कि सभी बिरादरी, सभी जातियों के लोग आगे बढ़े, सभी का उत्थान हो, सभी को समाज में बराबर के हक मिलें। सबका साथ-सबका विकास प्रदेश सरकार की नीतियों का केंद्र बिंदु है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर संत शिरोमणि श्रीगुरु लाधुनाथ जी महाराज के जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नायक समाज सदियों से मेहनत, ईमानदारी और सामाजिक समरसता का प्रतीक रहा है।

इस समाज ने हर कठिन परिस्थिति में अपनी पहचान और संस्कृति को बनाए रखा है। मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि लाधुनाथ महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री को नायक समाज के प्रबुद्ध लोगों ने पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि लाधुनाथ महाराज एक ऐसे प्रकाश स्तंभ थे, जिन्होंने समाज को सत्य, सेवा और समर्पण का मार्ग दिखाया। उन्होंने अपने पूरे जीवन में मानवता की सेवा को अपना धर्म माना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत लाधुनाथ महाराज ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, भेदभाव और अज्ञानता को दूर करने के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने जीव हत्या नहीं करने का संदेश दिया। संत लाघुनाथ महाराज ने 47 वर्ष की आयु में बीकानेर जिले के मसूरी गांव में समाधि ली।

उनका मेला राजस्थान का तीसरा सबसे बड़ा मेला है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे सेवा, समर्पण और सद्भावना के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में विभिन्न जातियों व श्रेणियों के कल्याण के लिए लागू की गई योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। प्रोत्साहन राशि दी गई है।

हरियाणा के जनस्वास्थ्य आभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि पहली बार भाजपा सरकार ने संत महापुरुषों की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाने का काम किया है। नायब सिंह सैनी ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो सभी समाज को साथ लेकर चलते है। गंगवा ने समाज के लोगों द्वारा सर्टिफिकेट बनवाने में आ रही दिक्कतों के निवारण का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, संत लाधुनाथ एजुकेशन ट्रस्ट के सरंक्षक जगदीश नायक, अध्यक्ष अशोक माजरा, अखिल भारतीय नायक सभा के प्रदेशाध्यक्ष हरभगवान सिंह, मजदूर संघ के अध्यक्ष एवं पार्षद ज्ञान सिंह, संत कृष्णनाथ चांदपुरा, सुल्तान सिंह, राजेश कुमार, नायक-हेड़ी-अहेरिया-थोरी जाति विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष जिले सिंह शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp