ग्रेटर नोएडा: बिजली गुल, लिफ्ट बंद… मासूम संग 40 मिनट तक कैद रही महिला, लोगों में आक्रोश
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विहान ग्रीन्स सोसायटी में एक महिला अपने पांच वर्ष के बच्चे के साथ 12 मार्च को 40 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लिफ्ट में लगे सुरक्षा उपकरण में काम नहीं किया।
निवासी प्रमोद ने बताया ने बताया कि उनकी पत्नी अपने बच्चों को स्कूल से लेकर वापस आ रही थी। जैसे ही वह बेसमेंट से लिफ्ट में ऊपर जाने के लिए सवार हुई तभी अचानक लाइट चली गई, जिसके कारण लिफ्ट छठे और सातवें फ्लोर के बीच में अटक गई।
अलार्म बजाने पर भी नहीं मिली मदद
10 मिनट तक उन्होंने लिफ्ट के खुलने का इंतजार किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। थोड़ी देर बाद अलार्म बजाने पर भी मदद नहीं मिली। उन्होंने तुरंत घर पर फोन किया तब जाकर उनके लिफ्ट में फंसे होने की जानकारी हुई। प्रमोद ने तुरंत मेंटेनेंस प्रबंधन को इस बारे में सूचित किया, लेकिन सोसायटी में कोई भी लिफ्ट ऑपरेटर मौजूद नहीं था, जिसकी वजह से लिफ्ट का गेट नहीं खुल पाया।
बाहर से लिफ्ट ऑपरेटर बुलाने में करीब 15 से 20 मिनट लग गए, जिसके कारण करीब उनका बच्चा और पत्नी करीब 40 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। ऐसे में उनके बुरा हाल हो गया।
उनका आरोप है कि लिफ्ट में फंसे रहने के कारण उनका बच्चा अधिक डर गया। साथ ही जोर-जोर से रोने लगा। लोगों का आरोप है कि हर महीने मेंटेनेंस शुल्क देने के बाद भी बिल्डर प्रबंधन द्वारा सोसायटी के रखरखाव में लापरवाही बरती जाती है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है।
