Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

VIP गेस्ट आ गया… LPG सिलेंडर मिलने पर समीरा रेड्डी का मजेदार रील, वीडियो देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग

हैदराबाद: भारत पिछले कुछ दिनों से एक बड़ी समस्या से गुजर रहा है. देश में एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) की कमी हो गई है. सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े दिख रहे हैं. वहीं, गैस की शॉर्टेज होने की वजह से कुछ रेस्टोरेंट पर तालें लग गए हैं. इस संकट के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी का एक रील सामने आया है. यह रील एलपीसी गैस पर बनाया गया है.

सोशल मीडिया पर अपनी मजेदार रील्स के लिए मशहूर समीरा रेड्डी ने शनिवार, 14 मार्च को नय रील अपलोड किया. देखदे ही देखते यह वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वीडियो में, एक्ट्रेस अपने घर पर एक गैस सिलेंडर को शाही मेहमान की तरह ट्रीट करती हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने सिलेंडर को किंग गैस का ताज भी पहना रखा है. उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘यह पक्का कर रही हूं कि यह मेहमान कभी वापस न जाए.’ इसके अलावा, रील पर उन्होंने लिखा है, ‘POV: हमारा वीआईपी फाइनली आ ही गया.’

समीरा अपने वीआईपी गेस्ट को 500 की नोट से हवा करती हुई दिख रही हैं. वहीं, वह चाय और फूल भी ऑफर करती दिखीं. वह अपने इस वीआई गेस्ट के साथ सेल्फी भी लेती हैं.

समीरा के इस पोस्ट पर काफी मजेदार कमेंट्स आए हैं. सैफ अली खान की बहन सबा ने पोस्ट पर हंसने और हैंड ऑफ वाला इमोजी छोड़ा है. इस फनी रील पर प्रतिक्रिया करते हुए एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘हाहाहाहाहा कैसे दिन दिखा रहा है भगवान.’

एक यूजर ने लिखा है, ‘लोल बस उम्मीद है कि इस वीआईपी ट्रीटमेंट के बाद यह और ज्याजा “नखरे” न दिखाने लगे.’ एक अन्य ने लिखा है, ‘हाहाहा, वह खास और सबसे ज्यादा डिमांड वाला गेस्ट’.

समीरा रेड्डी ने एक्टिंग से दूरी बना रखी है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगातार मजेदार रील्स शेयर करती रहती हैं. उनके कुछ वीडियो में उनके पति और उनकी सास भी नजर आते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp