Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

Video: यूजर्स बोले- ‘लगता है बेलन का साइज नहीं मालूम’, विदाई के बाद पत्नी को इस तरह चिढ़ा रहे थे पतिदेव

Husband Wife Funny Video: इंटरनेट की दुनिया में आजकल आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई लोगों के प्रैंक वीडियो आते रहते हैं। इन वीडियोज को यूजर्स द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। ऐसे वीडियो की कैटेगरी की बात करें तो इनमें पति—पत्नी के बीच होने वाला हंसी-मजाक और उनकी खट्टी-मीठी नोकझोंक के वीडियोज भी सामने आते रहते हैं जो कि लोगों को खूब ठहाके लगवाते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इसमें नवविवाहित जोड़ा ​विदाई की रस्म के बाद कार में बैठकर लौट रहा होता है तभी पतिदेव अपनी पत्नी के रोने की नकल कर उनको चिढ़ाने लगते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फिर उसके बाद यूजर्स ने मजेदार प्रति​क्रियाएं दीं।

विदाई के तुरंत बाद सूझी शरारत 

एक्स पर इस वीडियो को @Omkaryadavup नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, ‘भैया जी तो भाभी को भावनाओं के साथ सीधे खेल रहे है लगता है बेलन का साइज पता नहीं है इनको।’ वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार में बैठे दूल्हे राजा अपनी पत्नी को विदा कर लिए जा रहे हैं। लाल जोड़े में बैठी दुल्हन विदाई के बाद भावुक दिख रही हैं। इसी बीच पतिदेव को शरारत सूझती है और वो वीडियो बनाते हुए अचानक से पत्नीजी की ​सिसकियों की नकल करने लगते हैं। ये देख वो पहले इग्नोर करती हैं लेकिन जब पति की शरारत थमने का नाम नहीं लेती है तो वो एक थापी लगा देती हैं।

 

 

यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘घर पहुंचने दीजिए फिर बेलन का सामना भइया को जरूर करना होगा भइया की तो खैर नहीं।’ दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘आज के बाद ये न हंसेंगे।’ तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘मत कर लाला वरना फील्डिंग सेट होने में टाइम नहीं लगेगा।’चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘अब भइया जी को भावनाओं से ज़्यादा बेलन से डरना चाहिए।’ पांचवें यूजर ने लिखा कि, ‘अब तो लग रहा है भइया जी को इमोशनल बैटिंग की कीमत बेलन से चुकानी पड़ेगी!’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ‘अब तो बेलन भी स्टील वाली आ गयी है मार्केट में।’

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp