Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

ऐसा क्यों बोले बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी? “लालू यादव को शर्म आनी चाहिए”

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने आज राजद के अध्यक्ष लालू यादव के छठ के मौके पर ट्रेन नहीं चलाने के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि वे (लालू) जब रेल मंत्री थे तब छठ के समय उन्होंने 178 विशेष ट्रेन चलाने का काम किया था।

सम्राट बोले- लालू यादव किस मुंह से आरोप लगा रहे?

पटना में भाजपा मीडिया सेंटर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी की सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के आग्रह पर 12,075 ट्रेनें चला रही है। इसके बाद लालू यादव किस मुंह से आरोप लगा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पूरा आंकड़ा भी जारी किया। उन्होंने तेजस्वी की तस्वीर लगाकर नायक बताए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू यादव का बेटा फोटो लगाकर नायक बनने की बात करता है, लेकिन बिहार की जनता इस परिवार को खलनायक मानती है और लालू के प्रतिनिधि महानालायक हैं।  बिहार की जनता यदि किसी को खलनायक मानती है तो वह लालू यादव हैं जिन्होंने बिहार को 20 साल पीछे कर दिया। 15 साल बिहार के विकास को रोका।

उन्हें तो शर्म आनी चाहिए: सम्राट

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इसके बावजूद लालू यादव एक्स पर पोस्ट कर रहे हैं। उन्हें तो शर्म आनी चाहिए। उन्होंने खुद 178 ट्रेनें चलाईं और आज 12,075 ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जो यात्रा 15 अक्टूबर के बाद लौटने का काम करेंगे, उन्हें कन्फर्म टिकट और 20 प्रतिशत टिकट मूल्य में सब्सिडी भी देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लालू यादव लोकतंत्र के साथ मजाक कर रहे हैं। जिन्होंने कुछ नहीं किया हो, बिहार को लूटा हो, चारा और अलकतरा घोटाला किया हो, एमपी, एमएलए बनाने के लिए जमीन लिखवाया हो, होटल देने के लिए जमीन लिखवाया हो। उन्होंने आगे लालू यादव को नसीहत देते हुए कहा कि लालू यादव लोकतंत्र से मजाक मत कीजिये। बिहार की जनता अब विकास के साथ है अब बिहार के साथ अन्याय मत कीजिये। बिहार अब बढ़ता हुआ बिहार है।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp