Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

बिहार के बाहुबली का देख लो हाल, लोकसभा चुनाव में ‘चट ब्याह-पट टिकट’, अब तेजस्वी नहीं दे रहे भाव

बिहार के बाहुबली नेता अशोक महतो गुरुवार रात राजद नेता तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पहुंचे थे लेकिन उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया। अशोक महतो को गेट पर ही रोक दिया गया इसके बाद वह वापस लौट गए। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को राजद ने मुंगेर से टिकट दिया था। खुद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने खुद उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी सिंबल दिया था। लेकिन कल रात अशोक महतो को बिना तेजस्वी से मिले खाली हाथ लौटना पड़ा।

देखें वीडियो-

टिकट लेने से 3 दिन पहले रचाई थी शादी

अशोक महतो चुनाव से ठीक पहले शादी करके पत्नी के लिए टिकट हासिल करने को लेकर चर्चा में आए थे। 57 वर्षीय अशोक महतो ने दिल्ली के आरके पुरम की रहने वाली 46 वर्षीय अनीता देवी से पटना के मां जगदंबा देवी स्थान मंदिर में शादी रचाई थी। शादी करने के लिए अशोक महतो कल 50 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना के जगदंबा स्थान के मंदिर में पहुंचे थे। उनकी शादी में परिवार के लोगों के साथ-साथ कई समर्थक भी शामिल हुए थे। उन्होंने खरमास में ही अपने से कई साल छोटी अनीता देवी से शादी रचा ली और फिर आशीर्वाद लेने लालू यादव से मिलने पहुंच गए थे।

ashok mahato

Image Source : REPORTER INPUT
अशोक महतो ने पटना के मंदिर में रचाई थी शादी।

कौन है अशोक महतो?

नवादा के पकरीबरावां के रहने वाले अशोक महतो का आपराधिक इतिहास रहा है। वह बिहार के नवादा जेल में 17 साल की सजा काट चुके हैं जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर उसके गैंग के साथी उसे भगा ले गए थे। हालांकि  2006 में अशोक महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 2023 में एक बार फिर जेल से बाहर आने के बाद बाहुबली अशोक महतो ने लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना लिया था लेकिन वह जेल में एक लंबी सजा काटकर बाहर आए थे इसलिए चुनाव नहीं लड़ सकते थे। ऐसी स्थिति में टिकट न मिलने पर वह पत्नी को मैदान में उतारने की सोच रहे थे। चुनाव लड़ने के लिए बाहुबली महतो ने खरमास में दिल्ली के आर के पुरम की रहने वाली अनीता से पटना के एक मंदिर में शादी रचा ली थी।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp